✕
एनआरआई ने की जितेन्द्र आंचलिया के खिलाफ सीएम से की शिकायत
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की जनसुनवाई के दौरान एनआरआई (NRI) को डरा-धमकाकर उससे करोड़ों की जमीन को लेकर जबरन लिखापढ़ करवाकर हड़पने के मामले में निलम्बित चल रहे डिप्टी जितेन्द्र आंचलिया (Jitendra Aanchaliya) के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति देने की मांग की।

x

उदयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की जनसुनवाई के दौरान एनआरआई (NRI) को डरा-धमकाकर उससे करोड़ों की जमीन को लेकर जबरन लिखापढ़ करवाकर हड़पने के मामले में निलम्बित चल रहे डिप्टी जितेन्द्र आंचलिया (Jitendra Aanchaliya) के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति देने की मांग की। इस पर सीएम ने कहा कि उन्हें तो यह बताकर सिफारिश की जा रही हे कि जितेन्द्र आंचलिया अच्छा आदमी है और उसे फिर से पोस्टिंग दी जाए। इस पर शिकायत करने वालों ने एक स्वर में इसका विरोध किया। सूत्रों के अनुसार बाहर से उदयपुर शहर में दावेदारी कर रहे एक दावेदार ने स्थानीय दो नेताओं के कहने पर आंचलिया की सिफारिश सीएम से की थी, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने स्थिति स्पष्ट कर दी।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस (Circuit House) में जनसुनवाई की थी। इस दौरान आने वालों ने अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री को बताई। इस दौरान एक एनआरआई नीरज पूर्बिया ने निलम्बित डिप्टी जितेन्द्र आंचलिया के खिलाफ लिखित में शिकायत दी कि आंचलिया के खिलाफ मुख्यमंत्री अभियोजन की स्वीकृत देंवे। आंचलिया से लोग परेशान है और कई लोगों ने अपनी शिकायतें एसीबी को दे रखी है। यह सुनना कि मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें तो यह बताकर सिफारिश की जा रही है कि वह अच्छा अफसर है और उसे फिर से पोस्टिंग दी जाए। इस पर वहां पर आंचलिया के विरोध में लोगों ने पूरजोर विरोध किया और कहा कि यह गलत है और उससे काफी लोग परेशान है। लोग मर रहे है और वह लोगों की जमीनें हड़प रहा है। एक शिकायतकर्ता इतना भावुक हो गया कि उसने कहा कि उसने कई पत्र सीएमओ को लिखे पर कार्यवाही नहीं हो पाई। सभी ने एक स्वर में कार्यवाही की मांग की।
इस पर मुख्यमंत्री ने इस शिकायत को अपने साथ आए अधिकारी को दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आंचलिया की सिफारिश कांग्रेस में ही आंचलिया के दो नेता मित्रों ने मिलकर उदयपुर शहर बाहरी प्रत्याशी से की थी और इस प्रत्याशी ने सीएम को सिफारिश कर दी। इसी कारण सीएम जनसुनवाई में बोले कि उन्हें तो सिफारिश फिर से पोस्टिंग कि की जा रही है। इस दौरान किसी ने इसका विडियों बना लिया और यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
