✕
अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी का होगा ऐतिहासिक स्वागत
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आगामी 19 जून से अमेरिका (America) के दौरे पर जाने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को लेकर अमेरिका में भी काफी उत्साह का माहौल है और वहां की सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर लगातार जानकारियां साझा की जा रही हैं। अब खबर आई है कि अमेरिका में आधिकारिक डिनर कार्यक्रम के अलावा राष्ट्रपति जो बाइडन का परिवार भी प्रधानमंत्री मोदी के लिए डिनर कार्यक्रम का निजी आयोजन करेगा।

x

वॉशिंगटन (एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आगामी 19 जून से अमेरिका (America) के दौरे पर जाने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को लेकर अमेरिका में भी काफी उत्साह का माहौल है और वहां की सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर लगातार जानकारियां साझा की जा रही हैं। अब खबर आई है कि अमेरिका में आधिकारिक डिनर कार्यक्रम के अलावा राष्ट्रपति जो बाइडन का परिवार भी प्रधानमंत्री मोदी के लिए डिनर कार्यक्रम का निजी आयोजन करेगा। 22 जून को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में स्टेट डिनर का आयोजन किया जाएगा। वहीं 21 जून को प्रधानमंत्री मोदी, बाइडन परिवार के निजी आमंत्रण पर डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) और प्रथम महिला जिल बाइडन के बुलावे पर अमेरिका जा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। पीएम मोदी 21 जून को वॉशिंगटन पहुंचेंगे, जहां शाम में राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके परिवार के आमंत्रण पर वह एक निजी डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
