✕
बाइक चोरी कर भागते चोर को लोगों ने दबोचा, जमकर धुनाई कर किया पुलिस के हवाले
By EditorialPublished on
कामां पुलिस की निष्क्रियता के चलते बाइक चोरों के हौसले बुलंद होने लगे हैं मंगलवार दोपहर को कामा कस्बे के अगमा मौहल्ला स्थित एक घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी करते समय लोगों ने बाइक चोर को रंगे हाथों दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी सूचना मिलने पर कामा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची लोगों ने दबोचे गए चोर (Thief) को पुलिस के हवाले कर दिया।

कामां (प्रा.सं.) । कामां पुलिस की निष्क्रियता के चलते बाइक चोरों के हौसले बुलंद होने लगे हैं मंगलवार दोपहर को कामा कस्बे के अगमा मौहल्ला स्थित एक घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी करते समय लोगों ने बाइक चोर को रंगे हाथों दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी सूचना मिलने पर कामा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची लोगों ने दबोचे गए चोर (Thief) को पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को दो चोर बाइक पर सवार होकर आए थे बाइक पर सवार एक चोर ने दूसरे [ चोर को कामां कस्बे के अगमा मोहल्ला स्थित राजकीय ठेकेदार वीर नारायण गुर्जर के घर के बाहर उतार दिया जैसे ही यह चोर मास्टर चाबी से बाइक का ताला तोड़कर बाईक को लेकर भागने लगा तभी लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उसे मौके पर ही दबोच कर जमकर धुनाई कर दी घटना की सूचना मिलने पर 5 कामा पुलिस भी मौके पर पहुंची लोगों ने दबोचे गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया घटना का मामला बाइक मालिक वीर नारायण गुर्जर द्वारा कामां थाने में दर्ज कराया गया है।
Next Story
Related News
X



