✕
पेपरलीक के मास्टरमाइंड को हाईकोर्ट से राहत नहीं
By EditorialPublished on
शिक्षक पात्रता योग्यता परीक्षा पेपरलीक (Paperleak) मामले के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। आरोपी सुरेश ढाका की तरफ से अग्रिम जमानत के लिए दूसरी बार एप्लीकेशन लगाई गई थी जिस पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई 5 जुलाई रखी है।

x

जोधपुर (कासं ) । शिक्षक पात्रता योग्यता परीक्षा पेपरलीक (Paperleak) मामले के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। आरोपी सुरेश ढाका की तरफ से अग्रिम जमानत के लिए दूसरी बार एप्लीकेशन लगाई गई थी जिस पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई 5 जुलाई रखी है। बता दें कि 28 अप्रैल को हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत का आवेदन डिटेल ऑर्डर के साथ खारिज कर दिया गया था। इस आदेश को सुरेश ढाका ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट में ढाका के वकील सलमान खुर्शीद ने दलील दी कि हाईकोर्ट द्वारा सुरेश ढाका के खिलाफ 5 प्रकरण बताए गए हैं जो सभी असत्य हैं। उसके खिलाफ कोई केस पेंडिंग नहीं है। इसके बाद मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें सरकारी वकील ने एसओजी के जांच अधिकारी लाखन सिंह को तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ पेश किया। अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल जोशी ने जांच अधिकारी एसओजी लाखन सिंह को पेश किया । लाखन सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 5 प्रकरण हैं, यह एकदम सही है। हमारे द्वारा जो तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश की गई है, उसमे भी इसका उल्लेख है।
- सरकारी वकील ने कहा था- तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करेंगे
हाईकोर्ट में पिछली सुनवाई 29 मई को हुई थी । तब अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल जोशी ने कोर्ट के समक्ष कहा था कि आरोपी सुरेश ढाका के खिलाफ प्रकरण है, इस पर हम अगली सुनवाई में नई तथ्यात्मक रिपोर्ट मय आईओ के शपथ पत्र के साथ पेश करेंगे। इस पर आज मंगलवार को अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल जोशी ने नई तथ्यात्मक रिपोर्ट मय आईओ के शपथ पत्र के साथ पेश की।
Next Story
Related News
X

