Pratahkal-Jodhpur-Biparjoy Storm-The storm will come after two days; Officer in the field to avoid water logging

जोधपुर (कासं ) । अरब सागर में उठा बिपरजॉय तूफान (Biparjoy Storm) दो दिन बाद जोधपुर (Jodhpur) में असर दिखा सकता है। इसे लेकर गुजरात और राजस्थान में अलर्ट (Alert in Gujarat and Rajasthan) जारी किया गया है। जोधपुर तक भी बिपरजॉय का असर पहुंचेगा। 15 जून से जोधपुर में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट है। प्रशासन ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिलेवासियों से सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि तेज अंधड़ व मेघ गर्जन के दौरान हर स्तर पर सतर्क रहने की जरूरत है।
नगर निगम के अधिकारी तूफान से पूर्व नालों की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को जांचने के लिए फील्ड में उतरे । बिपरजॉय जब गुजरात के तट से टकराएगा तो उसका असर साफ तौर पर राजस्थान के कई हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है। बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर जिलों में 50 से 60 किमी रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तेज बारिश होने की आशंका है। इस तूफान को देखते हुए गुजरात के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन जोधपुर में प्रशासनिक स्तर पर कोई सावचेती नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से मानसून पूर्व आपदा तैयारियों के लिए बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई ।
  • इधर एडीएम की मानसून - बाढ़ के लिए तैयारी
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम द्वितीय राजेन्द्र डांगा की मौजूदगी में मानूसन तैयारियों के लिए बैठक हुई। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभाग को मानसून पूर्व बाढ़ बचाव की तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने आपस में बेहतर तालमेल व सूचना तंत्र के प्रभावी उपयोग से आपदा प्रबंधन करने के निर्देश दिए। पुलिस, सिविल डिफेन्स, मौसम विभाग, आरएसी, राज्य आपदा प्रतिसाद बल, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सिंचाई, डिस्कॉम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, रसद, नगर-निगम, पशुपालन के अधिकारियों से उनकी तैयारियों की जानकारी ली।
  • यहां होता है पानी भराव
बड़ा रामद्वारा सूरसागर क्षेत्र, न्यू रूप नगर और डर्बी टैक्स्टाइल क्षेत्र में जल भराव की स्थिति होती है। इसके लिए नगर निगम और सिंचाई विभाग को आपदा 'आवश्यक प्रबंध करने को कहा है।
  • निगम आयुक्त ने देखे नाले
साइक्लोन तूफान बिपारजॉय के मद्देनजर नगर निगम आयुक्त दक्षिण उत्सव कौशल ने मंगलवार को शहर की बरसाती नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और बरसाती नालों की सफाई का कार्य आगामी 2-3 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। एमडीएम अस्पताल परिसर में स्थित नाला, सेक्शन 7 सेक्टर नाला, खतरनाक पुलिया, देवनगर मंदिर के पास स्थित बरसाती नाला और यूनिवर्सिटी नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम दक्षिण की ओर से जाने की सफाई व्यवस्था को देखा।
Editorial

Editorial

Next Story