✕
जीएसटी विभाग की टीम ने ऑटो पार्ट्स की दुकान पर की कार्रवाई
By EditorialPublished on
राजकीय चिकित्सालय के पास मंगलवार को जीएसटी (GST) विभाग की टीम ने सुबह करीब 11 बजे एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर कार्रवाई करते हुए कागजात अपने कब्जे में लिये है।

x

डीग (प्रा.सं.) । राजकीय चिकित्सालय के पास मंगलवार को जीएसटी (GST) विभाग की टीम ने सुबह करीब 11 बजे एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर कार्रवाई करते हुए कागजात अपने कब्जे में लिये है। जीएसटी विभाग के डॉ. विद्यासागर ने बताया कि जीएसटी आयुक्त राघवेंद्र यादव के निर्देशन में मंगलार को डीग शहर के बंसल ऑटो पार्ट्स की दुकान पर कार्रवाई करते हुए कागजातों जांच की गई। 5 जीएसटी टीम की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया और दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर भूमिगत हो गए।
Next Story
Related News
X

