✕
द्रविड़ - रोहित की जोड़ी से उठ रहा भरोसा
By EditorialPublished on
करीब डेढ साल पहले जब राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का कोच नियुक्त किया गया था, तब उनसे ना सिर्फ बीसीसीआइ (BCCI) बल्कि प्रशंसकों को भी काफी उम्मीदें थी। कुछ महीनों बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल ली। ऐसा लगा कि रोहित और द्रविड़ की जोड़ी कमाल दिखा देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बड़े मैचों और बड़े टूर्नामेंट में ये जोड़ी लगातार फ्लॉप साबित हो रही है। अब सवाल यह उठने लगा है कि भारतीय टीम इस साल अक्टूबर में होने वाले वनडे व

x

करीब डेढ साल पहले जब राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का कोच नियुक्त किया गया था, तब उनसे ना सिर्फ बीसीसीआइ (BCCI) बल्कि प्रशंसकों को भी काफी उम्मीदें थी। कुछ महीनों बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल ली। ऐसा लगा कि रोहित और द्रविड़ की जोड़ी कमाल दिखा देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बड़े मैचों और बड़े टूर्नामेंट में ये जोड़ी लगातार फ्लॉप साबित हो रही है। अब सवाल यह उठने लगा है कि भारतीय टीम इस साल अक्टूबर में होने वाले वनडे विश्व कप को कैसे जीतेगी ?
- गलत टीम चयन और फैसले, खराब रणनीति
टीम के चयन और रणनीति पर कई बार सवाल उठे हैं। टीम प्रबंधन पिच को भी सही से नहीं पढ़ पाता। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी बताता है कि टीम का नजरिया डिफेंसिव है। टीम के प्रदर्शन में कभी आक्रामकता नहीं दिखी। द्रविड़ खिलाड़ियों का वर्कलोड सही तरीके से नहीं संभाल सके। इस कारण कई खिलाड़ी चोटिल हुए। बुमराह और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इसका बड़ा उदाहरण हैं।
- जरूरत से ज्यादा प्रयोग, टीम चयन में ठहराव नहीं
पिछले 18 महीनों में कई खिलाड़ियों को टीम से अंदर-बाहर किया गया। बड़े खिलाड़ियों ने कई बार सीरीज के बीच में से विश्राम लिया। पिछले कुछ महीनों में केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत (KL Rahul, Jasprit Bumrah and Rishabh Pant) तक को कप्तान बनाया गया। इसका नकारात्मक असर पड़ा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले एशिया कप और टी-20 विश्व कप के अलावा भारतीय टीम का प्रदर्शन विदेशी सरजमीं पर भी अच्छा नहीं रहा है।
- विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्कि लः शास्त्री
पूर्व खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा, लोगों को गलतफहमी है कि भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में आइसीसी वनडे विश्व कप (ICC ODI World Cup) जीतेगी। मुझे नहीं लगता है कि भारतीय टीम रोहित की कप्तानी में सेमीफाइनल तक भी पहुंचेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
