Pratahkal-Mumbai-Maharashtra-Citizens of Acharya Mahashraman congratulate the preparations on full swing
मुंबई । तेरापंथ धर्मसंघ के अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के मुंबई (Mumbai) पदार्पण पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन 17 जून को गोरेगांव के नेस्को ग्राउंड में किया जायेगा।
समारोह को सफल बनाने तेरापंथ भवन कांदिवली में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। कार्यक्रम संयोजक तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भलावत हैं। चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदन लाल तातेड़ के मार्गदर्शन में इस समारोह का आयोजन होगा। बैठक में संयोजक बी सी भलावत ने स्वागत करते हुए प्रस्तावना रखी।

Pratahkal-Mumbai-Maharashtra-Citizens of Acharya Mahashraman congratulate the preparations on full swing
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde), विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis), अतिथि विशेष मुंबई के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha), महानगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल, पुलिस आयुक्त विवेक फणसळकर एवं विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां, विभिन्न धर्मगुरु मौजूद रहेंगे। आयोजन में आचार्य महाश्रमण के साथ ही साध्वी प्रमुखा विश्रुतप्रभा मुख्य मुनि महावीर कुमार साध्वी संबुद्धयशा एवं अन्य मुनि वृंद साध्वी वृंद प्रेरणा पाथेय प्रदान करेंगे।
अध्यक्ष मदनलाल तातेड मुख्य प्रबंधक मनोहरलाल गोखरू संयोजक बी सी भलावत एवं कुलदीप वैद योगेश चौधरी ने कहा कि समारोह में हजारों की संख्या में श्रावक समाज की उपस्थिति रहेगी। भोजनशाला, पंडाल, गोचरी, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपा गया। सभी ने जागरूकता से जिम्मेदारी संभालने का आश्वासन दिया। प्रवास व्यवस्था समिति महामंत्री महेश बापना सुरेंद्र कोठारी एवं कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी का भी मार्गदर्शन मिल रहा है। कार्यक्रम सफल बनाने सैंकड़ों कार्यकर्त्ता सक्रिय हैं। युवा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।


Editorial

Editorial

Next Story