Pratahkal-Accused of Fraud with jeweler Arrested
मुंबई । चांदी के नकली आभूषण देकर एक जूलर से 20 हजार रुपये की नकदी और सोने के झुमकों की ठगी (Fraud) करने के आरोप में नया नगर पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गि रफ्तार (Arrested) किया है। तीनों आरोपी उमेश विजय सोलंकी, नीला विनोद वहानकिया और राकेश रमन वहानकिया ये तीनों गुजरात के भावनगर के रहनेवाले हैं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये तीनों आरोपियों की शिनाख्त की और उसके बाद मीरा-भायंदर इलाके के जूलर्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर इनकी तसवीरों को साझा किया गया। जिसके चलते इनकी गिरफ्तारी हो पाई। तीनों आरोपी छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पास रह रहे थे। आरोपियों ने 9 जून को सायं. 5.30 बजे के करीब भायंदर में नक्षत्र ज्वेलर्स के यहां प्रवेश किया और 20 हजार रुपये की नकदी और गोल्ड इयर रिंग के बदले में चांदी के आभूषण देने का प्रस्ताव रखा। जूलर ने आरोपियों को रकम और सोने के कान के झुमके दे दिये। बाद में जूलर ने जांच की तो पता चला कि चांदी के आभूषण नकली हैं। इसके बाद इन आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज की तसवीरें व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की गई।
यह व्हाट्सएप ग्रुप स्थानीय जूलर्स एसोसिएशन का है। एक दिन बाद तीनों आरोपी नयानगर के लक्ष्मी गोल्ड के स्टोर में पहुंचे थे। यहां भी आरोपियों ने उसी तर्ज पर ठगी की कोशिश की लेकिन जूलर ने इनको पहचान लिया और पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नक्षत्र ज्वेलर्स के मालिक नितेश जैन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।

Editorial

Editorial

Next Story