Pratahkal-Theft incident in Nimbahera, took cash and jewelry, ran away after waking up
निम्बाहेड़ा (प्रातः काल संवाददाता) । पंचायत समिति एरिया में रविवार रात्रि एक मकान से अज्ञात चोर नगदी और सोने व चांदी के जेवरात चोरी (Theft) कर ले गए। नई आबादी क्षेत्र कद माली निवासी मिदूलाल के घर से तीन चोर सोने चांदी के जेवर और 10 हजार रुपए चुरा ले गए। एएसआई धुला राम ने बताया जब मिडू लाल पत्नी और बच्चों के साथ घर में रात को सो रहे थे, उसी दौरान मकान परिसर के अंदर से आवाज आई तो वे जाग गए। जिस पर मिट्ठू लाल ने उठकर देखा तो अज्ञात तीन युवक जिनके हाथ में लाठी और सरिये थे । देखकर जोर से जोर चिल्लाये तो आस पड़ोस के रहनिवासी भी जाग गए। इस हल्ला से चोर घर से भाग गए। जब कमरे में जाकर देखा तो सामान पंलग पर बिखरा हुआ था। मकान के कमरे में अंदर रखे 10 हजार रुपए और 3-4 ग्राम के कान के टॉप्स, 250 ग्राम की पायजेब, कान की बालिया चोर चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story