✕
गहलोत का उदयपुर दौरा
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सोमवार को उदयपुर (Udaipur) के सैटेलाइट हॉस्पिटल परिसर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय खेमराज कटारा की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति के अनावरण पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्व. कटारा का जीवन आदिवासी व गरीबों की सेवा में समर्पित रहा एवं उन्होंने अकाल के समय में ग्रामीणों के बीच जाकर उन्हें पेयजल सुविधाएं उपलब्ध करवाकर राहत प्रदान की।

x

उदयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सोमवार को उदयपुर (Udaipur) के सैटेलाइट हॉस्पिटल परिसर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय खेमराज कटारा की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति के अनावरण पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्व. कटारा का जीवन आदिवासी व गरीबों की सेवा में समर्पित रहा एवं उन्होंने अकाल के समय में ग्रामीणों के बीच जाकर उन्हें पेयजल सुविधाएं उपलब्ध करवाकर राहत प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. कटारा ने सहज व्यक्तित्व व जनसेवा में किए कार्यों के कारण जनमानस में एक अलग पहचान बनाई। गहलोत ने कहा कि सैटेलाइट हॉस्पिटल में नियमित रूप से रोगियों की सेवा की जा रही है और ओपीडी - आईपीडी में बड़ी संख्या में आमजन स्वास्थ्य लाभ ले रहे है । यह सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। दिवंगत कटारा की जनसेवा की सोच को उनका परिवार आगे बढ़ा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के योगदान पर भी प्रकाश डाला।
सभी वर्गों का कल्याण राज्य सरकार का ध्येय :
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हम लगातार जनता को राहत देने के लिए कार्य कर रहे हैं। राजस्थान में जो योजनाएं संचालित है वो पूरे देश में कहीं नहीं है। जनता के स्वास्थ्य के लिए कानून बनाने वाला राजस्थान पहला राज्य है। राज्य में चिरंजीवी योजना के माध्यम से हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए महंगी जांचें, दवाईयां एवं उपचार निःशुल्क मुहैया करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में महंगाई से राहत देने के लिए 500 रुपये में सिलेण्डर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 लाख महिलाओं को एक बटन दबाकर इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का लाभ दिया है। 16 जून को जयपुर में लम्पी रोग में मरने वाले दुधारू पशु के लिए पशुपालकों को 40 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आमजन को 100 यूनिट व किसानों को 2000 यूनिट बिजली निःशुल्क दी जा रही है। कामधेनु में पशुपालकों को 40 हजार रुपये की बीमा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घर-घर पानी पहुंचाने के लिए भी प्रयास जारी है। राज्य में वृहद स्तर पर बिजली उत्पादन के लिए सौर ऊर्जा प्लांट लग रहे है।
हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा राजस्थान :
गहलोत ने कहा कि राजस्थान हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में राजस्थान आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 90 विश्वविद्यालय खुल चुके हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
