Pratahkal - Udaipur News Update - Chief Minister Gehlot's visit to Udaipur, said -

उदयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने राज्य सरकार (State government) हर वर्ग के कल्याण के लिए और जनता को राहत देने के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो योजनाएं संचालित है वो पूरे देश में कहीं नहीं है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिरणमगरी सेटेलाईट चिकित्सालय (Hiranmagari Satellite Hospital) में एक मूर्ति के अनावरण में आए थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर आयोजित एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता के स्वास्थ्य के लिए कानून बनाने वाला राजस्थान पहला राज्य है। राज्य में चिरंजीवी योजना के माध्यम से हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए महंगी जांचें, दवाईयां एवं उपचार निःशुल्क मुहैया करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में महंगाई से राहत देने के लिए 500 रुपये में सिलेण्डर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 लाख महिलाओं को इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि 16 जून को जयपुर में लम्पी रोग में मरने वाले दुधारू पशु के लिए पशुपालकों को 40 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आमजन को 100 यूनिट व किसानों को 2000 यूनिट बिजली निःशुल्क दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घर-घर पानी पहुंचाने के लिए भी प्रयास जारी है। राज्य में वृहद स्तर पर बिजली उत्पादन के लिए सौर ऊर्जा प्लांट लग रहे है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सैटेलाइट हॉस्पिटल में नियमित रूप से रोगियों की सेवा की जा रही है और ओपीडी - आईपीडी में बड़ी संख्या में आमजन स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। यह सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के योगदान पर भी प्रकाश डाला। गहलोत ने कहा कि राजस्थान हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में राजस्थान आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 90 विश्वविद्यालय खुल चुके हैं। लगातार नए कॉलेज व विद्यालय खोले जा रहे हैं। अनुप्रति योजना के तहत बच्चों को निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाते हुए उनके बेहतर भविष्य की नींव रखी जा रही है। कालीबाई भील स्कूटी योजना में प्रतिभावान बेटियों को स्कूटी प्रदान की जा रही है। सामाजिक सुरक्षा के न्यूनतम एक हजार रूपये की पेंशन उपलब्ध करवाते हुए जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है और प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की बोतरी की घोषणा भी हमने कर दी है। इस मौके पर गहलोत ने कहा कि हमारा भाजपा से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। भाजपा केवल अच्छे कामों का विरोध करती है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जन कल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गहलोत ने प्रदेश में ऐसी कई योजनाओं को लागू किया है, जिससे आम जन का भला हुआ है। उन्होंने कहा कि हर गांव गरीब तक गहलोत की योजना पहुँची है और महंगाई राहत कैंप से लोगों को काफी फायदा हो रहा है। जो लोग इस कैंप में आ रहे है उन्हें सरकारी की अधिकांश योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, दिनेश खोडनिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, पंकज कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आभार समाजसेवी औनार सिंह ने जताया।
100 बैड बढेंगे सेटेलाईट में
इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बारापाल को उप तहसील से तहसील में क्रमोन्नत करने एवं सैटेलाइट हॉस्पिटल में 5 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाने तथा 100 बेड बढ़ाने की घोषणा की।
Editorial

Editorial

Next Story