✕
निर्देशक से एक्टर बने राजमौली की झलक पाने उमड़ा हुजूम
By EditorialPublished on
मगधीरा, बाहुबली- द बिगिनिंग (Bahubali - The Beginning) और बाहुबली द कन्क्लूजन और आरआरआर जैसी फिल्मों के निर्देशक साउथ सिनेमा (South Cinema) के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली फलोदी (SS Rajamouli Phalodi) के पास खीचन की हवेली व सामराऊ के रेतीले धोरों पर एक मोबाइल कम्पनी के विज्ञापन में बतौर एक्टर हिस्सा लिया।

x

जोधपुर : मगधीरा, बाहुबली- द बिगिनिंग (Bahubali - The Beginning) और बाहुबली द कन्क्लूजन और आरआरआर जैसी फिल्मों के निर्देशक साउथ सिनेमा (South Cinema) के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली फलोदी (SS Rajamouli Phalodi) के पास खीचन की हवेली व सामराऊ के रेतीले धोरों पर एक मोबाइल कम्पनी के विज्ञापन में बतौर एक्टर हिस्सा लिया।
उनकी फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर-2023 (Oscar-2023) के लिए नॉमिनेट किया गया था । विज्ञापन की शूटिंग के समाचार मिलते ही पूरे खीचन में पूरे दिन उनके प्रशंसकों की चहल पहल रही । फिल्म शूटिंग यूनिट के साथ शूटिंग देखने वालों की भीड़ से गांव में दिनभर मेले का माहौल रहा। राजामौली ने खीचन की हवेलियों में शूटिंग करने से पहले लोहावट के पास सामराऊ के रेतीले धोरों पर शूटिंग की ।
विज्ञापन की शूटिंग (Ad shooting) बाद फलोदी क्षेत्र में बॉलीवुड, टॉलीवुड सहित दक्षिण की फिल्मों के लिए नई लोकेशन उभरने से विश्व पर्यटन क्षेत्र में फायदा मिलने की उम्मीद है यहां की लोकेशन देखना था उद्धेश्यदेश के नामी डॉयरेक्टर एसएस राजामौली ने दो दिन तक शूटिंग की और वापिस लौट गए। जानकारों की माने तो राजामौली को खीचन की हवेलियों की खूबसूरती और कलाकारी ने काफी हद तक लुभाया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आगामी एक दो महिनों में ही वे अपनी नई फिल्म की शूटिंग खीचन व लोहावट की हवेलियों के साथ फलोदी की अन्य लोकेशन पर भी कर सकते है। जिससे फिल्म इण्डस्ट्रीज में नई लोकेशन की राह खुल सकती है । सुपर स्टार से भी ज्यादा क्रेजबाहूबली व मगधीरा जैसी फिल्मों के डायरेक्टर राजामौली की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस दिनभर खीचन में जुटे रहे और गर्मी और तपिश के बावजूद एक झलक के लिए कई घंटों तक इंतजार किया। वहीं राजमौली ने अपने कई फैंस के साथ सेल्फी व फोटो भी खिंचवाए ।
हवेलियों के आगे सजाया बाजार, की शूटिंग :
राजमौली ने शूटिंग में साथ आई टीम के साथ शनिवार को शूटिंग की। इस दौरान हवेली के आगे कृत्रिम बाजार बनाए गए, जिसे राजस्थान के परम्परागत बाजार के तौर पर सजाया गया। शूटिंग की लोकेशन व व्यवस्था का जिम्मा जयपुर लाइन प्रोड्यूसर अरुण दाधीच, सामराऊ गांव के लक्ष्मणसिंह भाटी, खीचन से अमित कुमावत, पक्षीप्रेमी सेवाराम माली, गाइड बबलू, अरूण दाधीच व पृथ्वीराज ओझा ने की।
दो माह में लौट सकते है वापिस :
राजमौली की एड शूटिंग की लोकेशन सेट करने वाले पर्यटक गाइड पृथ्वीराज की माने तो तेलगू फिल्मों के लिए वे राजस्थान में अच्छी हवेलियों की तलाश में थे। इसी के चलते उन्होंने छोटा एड किया है। बीकानेर से जैसलमेर के मध्य वे अच्छी लोकेशन की तलाश में थे। उन्होंने एड के बहाने खीचन की हवेलियां व सम सेण्ड्यून्स पर शूटिंग की और उन्हें यह लोकेशन पसंद भी आई। जिसके चलते वे आगामी दो माह में यहां अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए वापसी कर सकते है ।
दूसरों से एक्टिंग कराने वाले ने खुद की एक्टिंग :
मगधीरा व बाहूबली जैसी नामी फिल्मों के निर्देशक एसएस राजामौली कैमरे के आगे एक्टिंग करते नजर आए। लाइट.. कैमरा.. एक्शन की आवाज के साथ ही खीचन की हवेली से बाहर निकलने और बाजार की लोकेशन में खड़ी युवती को मोबाइल थमाते हुए उन्हें फोटो सेशन करने के लिए प्रेरित करते हुए मोबाइल विज्ञापन शूट किया। हमेशा कैमरे के पीछे के उस्ताद माने जाने वाले राजामौली ने खीचन की हवेलियों से बाहर निकलते हुए कैमरे के आगे अपनी अदाकारी का जलवा भी दिखाया। उन्होंने यहां फिल्म निर्देशक की बजाए बतौर एक्टर शूटिंग की और वापिस लौट गए।
यहां की लोकेशन देखना था उद्देश्य :
देश के नामी डॉयरेक्टर एसएस राजामौली ने दो दिन तक शूटिंग की और वापिस लौट गए।
जानकारों की माने तो राजामौली को खीचन की हवेलियों की खूबसूरती और कलाकारी ने काफी हद तक लुभाया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आगामी दो महिनों में ही वे अपनी नई फिल्म की शूटिंग खीचन व लोहावट की हवेलियों के साथ फलोदी की अन्य लोकेशन पर भी कर सकते है। जिससे फिल्म इण्डस्ट्रीज में नई लोकेशन की राह खुल सकती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
