Pratahkal - Jodhpur News Update - BJP will make corruption the biggest issue
जोधपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) से पहले ही ईडी (ED) ने सियासी संग्राम में एंट्री ले ली है। पेपर लीक माफिया (Paper leak mafia) के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब ईडी के रडार पर मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) करप्शन के मामले में आ सकते हैं। दरअसल, भाजपा की रणनीति (BJP's strategy) राजस्थान के रण में भ्रष्टाचार को भी अहम मुद्दा बनाने की है। उधर सचिन पायलट भी सरकार पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप जड़ रहे हैं।
दरअसल, भाजपा चुनाव से पहले ही करप्शन को दोधारी तलवार के रूप में इस्तेमाल करने के मूड में नजर आ रही है। एक ओर कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों के करप्शन की पोल खोली जाएगी, दूसरी ओर ईडी भी करप्शन के खिलाफ कार्रवाई और तेज करेगी।
ईडी ने नेताओं और अफसरों की नींद उडाई
इसी के तहत प्रवर्तन निदेशालय की टीमें पेपर लीक के मामले में अति सक्रिय हो गई हैं। ईडी के अचानक छापों से कई बड़े अफसरों और कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ी हुई है। ईडी के रडार पर करप्शन (Corruption) के मामले में कांग्रेस के दो बड़े नेता हैं। इसके अलावा ईडी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और पूर्व सचिव
Editorial

Editorial

Next Story