Pratahkal-Police arrested the person who threatened Sharad Pawar
मुम्बई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान इस बात का पता लगा है कि आरोपी ने धमकी देने के लिए दो फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया था। शरद पवार की बेटी ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 504 और 506 (2) के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने 9 जून को दावा किया कि 82 वर्षीय पवार को सोशल मीडिया पर एक संदेश मिला, जिसमें उन्हें धमकी दी गई थी कि उनकी हालत भी ऐसी कर दी जाएगी, जैसी अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की हुई थी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी सागर बर्वे एक निजी फर्म के डेटा फीडिंग और एनालिटिक्स सेक्शन में काम करता है। अधिकारी ने कहा, “मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) बर्वे को मुंबई (Mumbai) ले आई।

Editorial

Editorial

Next Story