Pratahkal-Mumbai-Dhakad again South Mumbai Youth Council President
मुंबई । महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई की वार्षिक साधारण सभा हुई। विजय गीत का संगान अशोक बरलोटा, नरेंद्र बरमेचा, पंकज बोलिया एवं श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सभाध्यक्ष गणपतलाल डागलिया ने किया। स्वागत भाषण परिषद अध्यक्ष नितेश धाकड़ ने दिया। मंत्री रौनक धाकड़ ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आय व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष अशोक धींग ने दिया, जिसे भूपेंद्र डागलिया ने पास किया। उसके पश्चात अध्यक्ष ने कार्यकारिणी निरस्त की। चुनाव अधिकारी गणपतलाल डागलिया एवं भंवरलाल कर्णावट ने बताया कि नियत तारीख तक सिर्फ नितेश धाकड़ का ही नाम प्राप्त हुआ है। अतः सर्वसम्मति से 2023-24 के अध्यक्ष के रूप में उन्हें मनोनीत किया गया। दक्षिण मुंबई सभा मंत्री दिनेश धाकड़, भंवरलाल कर्णावट, देवेंद्र डागलिया, रवि दोशी, कुलदीप बैद आदि ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन रोनक धाकड़ ने किया। यह जानकारी अशोक बरलोटा ने दी।

Editorial

Editorial

Next Story