✕
भाजपा की सोशल मीडिया कार्यशाला संपन्न
By EditorialPublished on
भारतीय जनता पार्टी (BJP) गंगापुर सिटी की सोशल मीडिया कार्यशाला (Social Media Workshop) सोमवार को जयपुर रोड़ बाईपास स्थित आर के रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 9 वर्ष के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें आई टी विभाग एवं सोशल मीडिया से जुड़े दायित्वमान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

x

गंगापुर सिटी ( प्रा.सं.)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) गंगापुर सिटी की सोशल मीडिया कार्यशाला (Social Media Workshop) सोमवार को जयपुर रोड़ बाईपास स्थित आर के रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 9 वर्ष के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें आई टी विभाग एवं सोशल मीडिया से जुड़े दायित्वमान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, विस्तारक योजना संभाग प्रभारी राजवीर सिंह, सभापति शिवरतन अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी केदार लाल मीणा मंचासिन रहें। कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ किया। जिसमें आई टी विभाग एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारियों से संवाद किया गया। सभी ने अपने अपने सुझाव दिए । पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों सहित पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक जनता के बीच पहुंचाना हैं। विस्तारक योजना संभाग प्रभारी राजवीर सिंह ने सोशल मीडिया का उपयोग कहां-कहां और किस तरह करना है, इसकी जानकारी दी। सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की गतिविधियों को भी लोगों तक पहुंचाए। विधानसभा प्रभारी केदार लाल मीणा ने सोशल मीडिया के चार प्रमुख प्लेटफॉर्म्स हैं और हर प्लेटफॉर्म एक अलग तरह के यूज़र को अपील करता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
