✕
कार की टक्कर से बाईक सवार की मौत, दो घायल
By EditorialPublished on
चंदेरिया थानांतर्गत तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत (Bike Rider Killed) हो गई, वही दो अन्य युवक घायल हो गए। घोसुंडा निवासी कन्हैयालाल पुत्र रतनलाल भोई, डालू पुत्र मांगीलाल भोई, अर्जुन पुत्र कालू भोई तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर भोईखेड़ा की तरफ आ रहे थे। रास्ते में चित्तौड़गढ़ से घोसुंडा की ओर जा रही कार ने मिश्र कही पिपली के निकट बाइक को टक्कर मार दी।

चितौड़गढ़ (प्रातःकाल संवाददाता) । चंदेरिया थानांतर्गत तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत (Bike Rider Killed) हो गई, वही दो अन्य युवक घायल हो गए। घोसुंडा निवासी कन्हैयालाल पुत्र रतनलाल भोई, डालू पुत्र मांगीलाल भोई, अर्जुन पुत्र कालू भोई तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर भोईखेड़ा की तरफ आ रहे थे। रास्ते में चित्तौड़गढ़ से घोसुंडा की ओर जा रही कार ने मिश्र कही पिपली के निकट बाइक को टक्कर मार दी। कार तेज गति में होने से अनियंत्रित हो गई, जिससे हादसा घटित हो गया। बाइक सवार अर्जुन और डालू को कार घसीटते हुए आगे लेकर गई। दोनों युवक कार के टायर के नीचे दबे रहे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से गंभीर घायल अर्जुन व डालू को उदयपुर के लिये रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गये, हालात देखते हुए मौके पर चंदेरिया थाने से जाब्ता मंगवाया गया। आरोपी कार चालक को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया। कन्हैया लाल की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X


