Pratahkal - Udaipur News Update - Akodara's clean water got polluted even before reaching the lakes

उदयपुर : उपलब्धता बढ़ाने के लिए अकोदड़ा बांध से उदयपुर की झीलों में लाया जा रहा साफ पानी सीसारमा नदी में निरंतर सिवरेज प्रवाह से प्रदूषित हो रहा है। वहीं पिछोला के रुण व रिंग रोड पर भारी मात्रा में कचरा, मलबा व अन्य गंदगी विसर्जित की हुई है जो बरसात के साथ ही झील में समा जायेंगे। रविवार को झील दौरे पर गये झील प्रेमियों को ये भयावह स्थितियां नज़र आई । झील प्रेमियों ने पाया कि सीसारमा सीवर लिफ्ट पम्प के काम नहीं करने से पूरे गांव का मलमूत्र व गंदा पानी लगातार नदी में जा रहा है। नदी में प्रवाहित हो रहे साफ पानी का रंग | सिवरेज मिलने से बदल गया है। हानिकारक जीवाणुओं व रसायनों से भरा यह दुर्गंधित व दूषित सिवरेज व पेटे में पड़ी गंदगी पिछोला व फतहसागर के लिए गंभीर खतरा है। लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रवाह होगा । झील प्रेमियों ने निगम, प्रन्यास तथा जिला कलेक्टर से आग्रह किया कि वे तुरंत इन विभिषिकाओं से झीलों को मुक्त करें। दौरे में डॉ अनिल मेहता, तेज शंकर पालीवाल, नंद किशोर शर्मा, कुशल रावल, द्रुपद सिंह, रमेश चंद्र राजपूत सम्मिलित थे ।
Next Story