✕
लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल हारा भारत
By EditorialPublished on
विश्व टेस्ट चैंपियशिप (World test championship) के दूसरे चक्र ( 2021-23) के फाइनल में भारत (India) को हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने 209 रन से टीम इंडिया को मात दी है। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप (Test Championship) के फाइनल में हारी है।

x

ओवल : विश्व टेस्ट चैंपियशिप (World test championship) के दूसरे चक्र ( 2021-23) के फाइनल में भारत (India) को हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने 209 रन से टीम इंडिया को मात दी है। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप (Test Championship) के फाइनल में हारी है। इससे पहले न्यूजीलैंड (New Zealand) ने भारत (India) को आठ विकेट से हराया था। भारत के लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि टीम इंडिया इस बार जीत हासिल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मैच में भारत पहले दिन के दूसरे सत्र से ही पिछड़ गया था। इसके बाद भारतीय टीम वापसी नहीं कर पाई।
भारतीय टीम पिछले दस साल में एक भी आईसीसी (ICC) ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। आखिरी बार टीम इंडिया (India) ने 2013 में महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दर्ज की थी। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने उससे पहले 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप अपने नाम किया था। वहीं, 1983 में कपिल देव ने पहली बार भारत को आईसीसी ट्रॉफी जिताया था। तब भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर वनडे विश्व कप पर कब्जा किया था। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने इन 10 सालों में तीनों फॉर्मेट यानी टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जीत दर्ज की है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया 296 रन पर सिमट गई थी और पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने 270 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारतीय टीम 234 रन पर सिमट गई और मैच 209 रन से हार गई।

Editorial
Next Story
Related News
X
