✕
अध्यादेश रद्द करा कर रहेंगे
By EditorialPublished on
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की महारैली के दौरान रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने अपने संबोधन की शुरुआत में लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने मोबाइल फोन निकाल लें और वो अपने कैमरे और फेसबुक लाइव (Facebook live) चालू कर दें। एक साथ 1 लाख लोग लाइव करेंगे। इसके बाद सीएम ने कहा कि आज से 12 साल पहले हमलोग इसी रामलीला मैदान मे भ्रष्टाचार के खिलाफ थे। मैं इसे नमन करता हूं।
_202306121049200978.jpg)
x
_202306121049200978.jpg)
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की महारैली के दौरान रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने अपने संबोधन की शुरुआत में लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने मोबाइल फोन निकाल लें और वो अपने कैमरे और फेसबुक लाइव (Facebook live) चालू कर दें। एक साथ 1 लाख लोग लाइव करेंगे। इसके बाद सीएम ने कहा कि आज से 12 साल पहले हमलोग इसी रामलीला मैदान मे भ्रष्टाचार के खिलाफ थे। मैं इसे नमन करता हूं। आज फिर इसी मंच से हम तानाशाही को खत्म करने के लिए जमा हुए हैं। जैसे उस वक्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा आंदोलन सफल हुआ था आज उसी तरह संविधानको बचाने और तानाशाही को खत्म करने का हमारा जो आंदोलन शुरू हो रहा है उसे भी जल्द ही सफलता मिलेगी।
इसके बाद सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार (Central government) के अध्यादेश पर सीधे प्रधानमंत्री पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली (Delhi) के लोगों ने 8 साल तक सुप्रीम कोर्ट के अंदर लड़ाई लड़ी। अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में दिल्ली के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी और मैं उन्हें भी धन्यवाद देना चाहता हूं। केजरीवाल ने कहा कि आज से एक महीने पहले 11 मई को देश की सबसे बड़ी अदालत ने दिल्ली के लोगों के हक में आदेश पारित किया और उसके एक हफ्ते के बाद 19 मई को देश के प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया। देश के सबसे बड़ी अदालत के फैसले को खारिज कर दिया। पूरे देश के लोग स्तब्ध हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि भारत में जनतंत्र है। जनता अपनी सरकार चुनती है और उस सरकार को अपना काम करने का पूरा अधिकार होना चाहिए। लेकिन अहंकार की वजह से यह अधायदेश लाया गया।
केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग दिन रात उन्हें गालियां देते हैं। लेकिन मेरे पास इतना काम है कि मैं उन्हें जवाब भी नहीं दे पाता। लेकिन इस बार भाजपा ने दिल्ली की जनता के मुंह पर तमाचा मारा है। सीएम ने कहा कि मैं पूरे देश में घूम रहा हूं। कई राज्यों के सीएम ने मुझे भरोसा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि भविष्य में 140 करोड़ लोग मिलकर इस अध्यादेश का विरोध करेंगे। सीएम ने कहा कि ऐसा ही अध्यादेश जो दिल्ली में लाया गया है वैसा ही अध्यादेश राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लिए लाया जाएगा। इसे सभी को मिलकर अभी रोकना पड़ेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
