Pratahkal - Main News Update - Interaction program with the beneficiaries of Ayushman Bharat Scheme in AIIMS
जोधपुर : केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने कहा कि देश में मोदी सरकार (Modi government) ने स्वास्थ्य सेवाओं में आमूलचूल परिवर्तन करने का काम किया है। केन्द्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लाकर लोगों को स्वास्थ्य का सुरक्षा चक्र मुहैया करवाया है। उन्होंने याद दिलाया कि जोधपुर में एम्स की स्थापना अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) सरकार की देन है। शेखावत रविवार को केंद्र में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल के तहत अखिल भारतीय राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर (Jodhpur) में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का विचार था कि देश में दिल्ली से बाहर भी एम्स होना चाहिए । उस विचार के क्रियान्वयन के लिए ही देशभर में एम्स खोले गए। उन्होंने जोधपुर में एम्स स्थापना से जुड़ा अपना संस्मरण सुनाते हुए बताया कि हम किसी काम से वाजपेयी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहीं सुषमा स्वराज से मिलने गए थे। हमने उन्हें एक पर्ची पर लिखकर दी थी कि क्या जोधपुर को भी एम्स मिलेगा? उन्होंने उसी पर्ची पर लिखकर दिया कि राजस्थान का पहला एम्स जोधपुर को ही मिलेगा। आज हमारा सपना साकार हुआ। जोधपुर का एम्स दिल्ली के बाद एक नंबर पर है। कोरोना में एम्स की वजह से हजारों लोगों की जिन्दगी बचा पाए। पूरे पश्चिमी राजस्थान के लोग आज एम्स में ट्रीटमेंट कराने आते हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने आभा एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताई। उन्होंने कहा कि एप पर एक बार पंजीयन करने के बाद जीवन पर्यन्त व्यक्ति का डेटा पूरा रिकॉर्ड रहता है। मरीज को ऐप में बार कोड पर केवल अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होता है। इस पर पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल, मध्यप्रदेश भाजपा की प्रवक्ता पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, देहात दक्षिण अध्यक्ष जगराम विश्नोई, देहात उत्तर अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, एम्स जोधपुर के उप निदेशक प्रशासन मनु मनीष गुप्ता तथा डॉ. महेश धायल |
Editorial

Editorial

Next Story