✕
अमृतसर से अहमदाबाद जा रही फ्लाइट भटक गई रास्ता, पहुंच गई लाहौर के पास
By EditorialPublished on
अमृतसर (Amritsar) से अहमदाबाद (Ahmedabad)जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) का एक विमान भटककर पाकिस्तान (Pakistan) के लाहौर तक पहुंच गया था । विमान के भटकने की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह विमान करीब 8 बजे भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस जाने से पहले गुजरांवाला तक पहुंच गया। रविवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।
इस्लामाबाद : अमृतसर (Amritsar) से अहमदाबाद (Ahmedabad)जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) का एक विमान भटककर पाकिस्तान (Pakistan) के लाहौर तक पहुंच गया था । विमान के भटकने की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह विमान करीब 8 बजे भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस जाने से पहले गुजरांवाला तक पहुंच गया। रविवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। डॉन अखबार की खबर में कहा गया है कि फ्लाइट रडार के अनुसार, 454 नॉट की गति से उड़ रहा भारतीय विमान ने शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उत्तरी लाहौर में प्रवेश किया। रात आठ बजकर एक मिनट पर यह विमान भारत लौट आया। इस मामले में फिलहाल एयरलाइंस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। खबर के अनुसार, नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह असामान्य नहीं है। वजह, मौसम खराब होने की हालत में अंतरराष्ट्रीय रूप से इसकी इजाजत होती है। उल्लेखनीय है कि मई में, पाकिस्तान में भारी बारिश होने के कारण पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (Pakistan International Airline) का एक विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था और करीब 10 मिनट तक यहां रहा था।

Editorial
Next Story
Related News
X


