✕
योगाचार्यो एवं सक्रिय योग साधकों को करेंगे सम्मानित - डॉ. सौम्या गुर्जर
By EditorialPublished on
नगर निगम ग्रेटर जयपुर (Jaipur) की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर की पहल पर आयोजित जयपुर योग महोत्सव 2023 (Yoga Festival 2023) के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उल्टी गिनती कार्यक्रमों की श्रृंखला में 10 दिन शेष होने के अवसर पर रविवार को वैशाली नगर स्थित नर्सरी पार्क में आयोजित योग शिविर में ब्रह्माकुमारी अनामिका दीदी (Brahma kumari anamika didi) ने राजयोग ध्यान का अभ्यास करवाया।

x

जयपुर : नगर निगम ग्रेटर जयपुर (Jaipur) की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर की पहल पर आयोजित जयपुर योग महोत्सव 2023 (Yoga Festival 2023) के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उल्टी गिनती कार्यक्रमों की श्रृंखला में 10 दिन शेष होने के अवसर पर रविवार को वैशाली नगर स्थित नर्सरी पार्क में आयोजित योग शिविर में ब्रह्माकुमारी अनामिका दीदी (Brahma kumari anamika didi) ने राजयोग ध्यान का अभ्यास करवाया। शिविर (Camp) की सबसे खास बात यह रही कि मात्र 18 वर्षीय हॉलिस्टिक योगा थैरेपिस्ट पूर्वी विजयवर्गीय ने नियमित साधकों के अतिरिक्त सैकड़ों योग साधकों को सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया जिसमें 200 से अधिक छात्राएं भी सम्मिलित हुई।
डॉ सौम्या ने ने बताया कि जयपुर का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे इसलिए यह योग शिविर नगर निगम ग्रेटर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वैशाली नगर सेवाकेंद्र एवं नर्सरी पार्क योग परिवार के संयुक्त तत्वाधान में ब्रम्हांड ध्वनि ओंकार नाद के सामूहिक उच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ जिसमें 400 से भी अधिक योग साधकों बहुत ही उमंग के साथ योगाभ्यास किया। महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने अपने उद्बोधन में योग से उनके स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत जीवन में हुए लाभ को बताते हुए सभी से योग को अपनी नियमित जीवन शैली में अपनाने के साथ-साथ अन्य को प्रेरित करने की अपील की एव इसके साथ ही कुशल नेतृत्व का उदाहरण रखते हुए आपने योग के प्रति सबका उत्साहवर्धन के लिए एक खास पहल करते हुए कहा कि जो भी 1 से 21 जून के बीच में योग महोत्सव के अंतर्गत छोटे से छोटे कार्यक्रम भी करेंगे एवं योग की अलख जगायेंगे, उन्हें नगर निगम की ओर से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट करेंगे। नर्सरी पार्क में पक्षियों के लिए महापौर के द्वारा परिण्डे भी लगवाए । विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती के मेघ सिंह ने सभी को योग में गंभीरता के साथ साथ रमणीकता एवं हास्य को सम्मिलित करने की प्रेरणा दी एवं अभ्यास भी करवाया ।
योगापीस संस्थान के योग निदेशक एवं जयपुर योग महोत्सव 2023 के मुख्या समन्वयक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि सोमवार को अक्षरधाम स्वामीनारायण मंदिर वैशाली नगर में प्रातः 6.00 से 7.30 योग शिविर आयोजित किया जाएगा उन्होंने कहां की योग महोत्सव के तहत लगातार हो रहे शिविरों में सभी सम्मिलित हो लाभ लेने के साथ हम सभी को योग के माध्यम से जयपुर सहित सम्पूर्ण विश्व को भी शांति, प्रेम और आनंद की शक्ति प्रवाहित कर अपना योगदान देना है । कार्यक्रम के अंत में वैशाली नगर सी ब्लॉक विकास समिति के अध्यक्ष एम एल सोनी जी ने सभी का धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम को दो क्षण ईश्वरीय स्मृति के साथ पूर्ण किया गया एवं सभी अतिथियों को ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से ब्रह्माकुमारी अनामिका दीदी ने ईश्वरीय प्रसाद एवं पौधे सौगात के रूप में भेट किये।

Editorial
Next Story
Related News
X
