✕
बच्चों के झगड़े में मां ने लगाई फटकार, खफा बेटी ने जहरीली वस्तु खाकर दे दी जान
By EditorialPublished on
शहर के अरिहंत विहार कॉलोनी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां की डांट से नाराज होकर 20 साल की युवती ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

भीलवाड़ा ( प्रातः काल संवाददाता) । शहर के अरिहंत विहार कॉलोनी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां की डांट से नाराज होकर 20 साल की युवती ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।
बताया जा रहा है कि मां ने बच्चों के झगड़े में उसे डांट दिया था, जिससे युवती ने ये खौफनाक कदम उठा लिया। बेटी के इस कदम से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुर थाने के सहायक उप निरीक्षक जे. एल. के मुताबिक, अरिहंत विहार कॉलोनी में उत्तरप्रदेश निवासी संजीवकुमार तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर में बच्चों के बीच आपसी झगड़े को लेकर संजीव की पत्नी ने अपनी 20 वर्षीय बेटी रिया को डांट दिया। मां की डांट सुनकर रिया खफा हो गई और उसने घर में रखी जहरीली वस्तु खा ली। इसके चलते उसे शनिवार रात 11 बजे करीब जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था। इस बीच, रविवार अल सुबह उपचार के दौरान रिया ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एएसआई ने बताया कि इस घटना को लेकर मृतका के पिता संजीव ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story
Related News
X



