✕
महिला की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश
By EditorialPublished on
कोतवाली थानान्तर्गत शहर के घाटी हड़मतपोल क्षेत्र में एक महिला की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जो कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेंगा। जानकारी के अनुसार सौफिया बैगम पत्नी अबरार अहमद उम्र 61 वर्ष तथा उसका पुत्र अनवर दोनों ही घर पर रहते थे।

x

डूंगरपुर ( प्रातःकाल संवाददाता) । कोतवाली थानान्तर्गत शहर के घाटी हड़मतपोल क्षेत्र में एक महिला की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जो कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेंगा। जानकारी के अनुसार सौफिया बैगम पत्नी अबरार अहमद उम्र 61 वर्ष तथा उसका पुत्र अनवर दोनों ही घर पर रहते थे। सोफिया बैगम सिंलाई प्रशिक्षण केन्द्र चलाती थी। शनिवार को प्रातः वह घर पर ही थी जब कि उसका पुत्र काम पर गया हुआ था। शाम को चार बजे जब वह घर लौटा। तो उसके घर के दरवाजे की आगे से सांकल लगी हुई थी। जब वह सांकल खोलकर अन्दर नेने गया तो उसकी मॉ सौफिया फर्श पर गिरी हुई थी। और उसको त हिलाने पर भी कोई हरकत नहीं हुई तो उसने आस-पास के न्दर पडौसियों को बुलाया ।
तत्काल घटनाक्रम की जानकारी घाटी चौकी व कोतवाली थाना व पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल मय जाप्ते के बोर मौके पर पहुंचे तथा घर का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने अनवर से घटनाक्रम की जानकारी ली। बाद फैलने के साथ ही बड़ी से संख्या में समाज जन एकत्रित हो गये । तथा महिला के शव को सामान्य चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला के मौत के मामले का खुलासा हो सकेंगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
