Pratahkal-Conversion in the guise of online games
ठाणे । देश में आये दिन लव जिहाद और धर्मांतरण (Love Jihad and Religious Conversion) के कई मामले सामने आ रहे है। ऐसे में इससे जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। जी हां दरअसल चौंकाने वाली खबर यह है कि ऑनलाइन गेम एप (Online Game App) की आड़ में बच्चों को धर्म परिवर्तन कराने की घटना सामने आई है। इस मामले में गाजियाबाद के अब्दुल रहमान उर्फ नन्नी को कविनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल रहमान उर्फ नन्नी के कबूलनामे के बाद गाजियाबाद पुलिस उसके साथी एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए मुंब्रा पहुंच गई है। ऐसे में अब इस घटना की जांच के लिए वे स्थानीय पुलिस से मदद मांग रहे हैं। ऐसे में अब इस धर्मांतरण की चौंकाने वाली घटना की जांच में एक बहुत बड़ी जानकारी सामने आ रही है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुंब्रा के राशिद कंपाउंड क्षेत्र के देवरी पाड़ा स्थित शाजी अपार्टमेंट की बिल्डिंग में रहने वाले शाहनवाज खान अपने भाई और मां के साथ छह दिन पहले वहां से भाग गया है। ऐसे में अब पुलिस उसे पकड़ने में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, शाहनवाज और नन्नी ऑनलाइन गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर बच्चों का धर्मांतरण कर रहे थे। जी हां और इतना ही नहीं बल्कि गेम हारने वाले बच्चों को जीतने का लालच देकर उन्हें धार्मिक गुरुओं के वीडियो दिखाते थे। इतना ही नहीं बल्कि कलमा पढ़ोंगे तो आप गेम जीतोगे ऐसी भी लालच बच्चों क्लो देते थे। उत्तर प्रदेश में पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से दो दिनों से शाहनवाज की तलाश कर रही थी। मुंब्रा पुलिस ने कहा कि उन्हें वह नहीं मिला। फ़िलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है। अब देखना यह होगा कि इन दोनों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

Editorial

Editorial

Next Story