Pratahkal-Sharad Pawar gave command of NCP to Supriya Sule-Praful Patel-Ajit Pawar

मुंबई । जहां एक तरफ शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने सुप्रिया सुले (Supriya Sule) और प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है। वहीं दूसरी तरफ भतीजे अजीत पवार को कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी गई है। हालांकि अजित पवार (Ajit Pawar) कार्यक्रम में मौजूद थे। यह ऐलान सुन कर वे बिलकुल चुप रहे। मीडिया से बात किए बिना दिल्ली के कार्यक्रम स्थल से निकल गए। जिसको लेकर अब राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग बातें चल रही हैं। हालांकि अजित पवार वर्तमान में महाराष्ट्र (Maharashtra) की विधानसभा में राकांपा के नेता प्रतिपक्ष के रूप में वैसे ही आसीन हैं। लेकिन उन्हें फिलहाल पार्टी के दुसरे दायित्वों से दूर रखा गया है। वहीं आज शरद पवार के ऐलान से साफ हो गया कि राज्य की कमान भी धीरे-धीरे पूरी तरह से सुप्रिया सुले को देने का उनका प्लान था। लेकिन वहीं अजित पवार के नाम से किसी भी जिम्मेदारी का जिक्र नहीं हुआ, ऐलान नहीं हुआ। अजित पवार सर नीचे कर इस ऐलान को सुनते रहे। उन्होंने बड़े ही हौले से तालियां बजाईं और मीडिया से बात किए बिना चले गए। गौरतलब है कि, पवार ने पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की। पता हो कि, पवार और पी.ए.संगमा ने 1999 में पार्टी की स्थापना की थी। जहां सुप्रिया को सुप्रिया को कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब राज्य का प्रभारी भी बनाया गया है। वहीं प्रफुल्ल पटेल को मध्य प्रदेश, राजस्थान और गोवा की जिम्मेदारी दी गई है।
Next Story