✕
राजस्थान किसान महोत्सव 16 से 18 जून को जयपुर में होगा आयोजन
By EditorialPublished on
कृषि (Agriculture) उत्पादकता बढ़ाने और किसानों (Farmer) को नवीनतम तकनीकों से रूबरू करवाने के लिए राज्य सरकार कृषक मेले का आयोजन कर रही है । कृषि, प्रौद्योगिकी और व्यापार के क्षेत्र में लोगों को एक मंच पर लाने और कृषि एवम संबंधित क्षेत्रो में समावेशित विकास सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के मेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया (Lalchand Kataria) ने बताया कि दिनांक 16-18 जून को जे.ई.सी.सी. सीतापुरा, जयपुर में 'राजस्थान किसान महोत्सव' का आयोजन

x

जयपुर (कासं ) । कृषि (Agriculture) उत्पादकता बढ़ाने और किसानों (Farmer) को नवीनतम तकनीकों से रूबरू करवाने के लिए राज्य सरकार कृषक मेले का आयोजन कर रही है । कृषि, प्रौद्योगिकी और व्यापार के क्षेत्र में लोगों को एक मंच पर लाने और कृषि एवम संबंधित क्षेत्रो में समावेशित विकास सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के मेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया (Lalchand Kataria) ने बताया कि दिनांक 16-18 जून को जे.ई.सी.सी. सीतापुरा, जयपुर में 'राजस्थान किसान महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 23-24 जून को उदयपुर (Udaipur) एवं 30 जून - 01 जुलाई को जोधपुर (Jodhpur) में संभाग स्तरीय किसान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय किसान मेले में 50 हजार और संभाग स्तरीय मेले में 20-20 हजार किसान (Farmer) हिस्सा लेंगे।
Next Story
Related News
X

