✕
कांदिवली में 13 जून को होगा आचार्य महाश्रमण का भव्य स्वागत
By EditorialPublished on
तेरापंथ धर्मसंघ (Terapanth Sangh) के आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) एवं अणुव्रत यात्रा का तेरापंथ भवन कांदिवली में आगमन पर 13 जून को अभिनंदन किया जाएगा। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन, तेरापंथ समाज कांदिवली और मालाड समाज स्वागत के लिए आतुर हैं।

x

मुंबई । तेरापंथ धर्मसंघ (Terapanth Sangh) के आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) एवं अणुव्रत यात्रा का तेरापंथ भवन कांदिवली में आगमन पर 13 जून को अभिनंदन किया जाएगा। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन, तेरापंथ समाज कांदिवली और मालाड समाज स्वागत के लिए आतुर हैं।
आचार्य महाश्रमण तेरापंथ भवन कांदिवली में तीन दिवसीय प्रवास करेंगे। उनके मुंबई प्रवेश का पहला केंद्र बिंदु कांदिवली तेरापंथ भवन होगा। इसे सजाया संवारा जा रहा है। प्रवचन पांडाल को सिद्ध मर्यादा संवसरण का रूप दिया जा रहा है।
आचार्य महाप्रज्ञ ने तेरापंथ भवन कांदिवली में सिद्ध मर्यादा महोत्सव किया था। अब आचार्य महाश्रमण का प्रथम बार आचार्य के रूप में आगमन हो रहा है और उनके प्रवास को भी सिद्ध प्रवास बनाने की कोशिश की जा रही है।
फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद बोहरा मंत्री मनीष कोठारी के मार्गदर्शन में फाउंडेशन कार्यकारिणी, तेरापंथ समाज कांदिवली मालाड तैयारियों में लगे हुए हैं।
आचार्य महाश्रमण, साध्वी प्रमुखा विश्रुत प्रभा मुख्य मुनि महावीर कुमार साध्वीवर्या सम्बुदयशा व धवल सेना का प्रवास 13 से 15 जून तक रहेगा।
शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय साध्वी प्रियमवंदा साध्वी प्रेरणाश्री साध्वी मृदुयशा साध्वी रिदियशा तेरापंथ भवन में श्रावकों को निरंतर प्रेरणा दे रही हैं। वे गुरुदेव के प्रवास को अविस्मरणीय बनाने की प्रेरणा दे रही है। शासनश्री साध्वी सोमलता साध्वी शकुंतला कुमारी साध्वी संचित यशा साध्वी जागृत प्रभा साध्वी रक्षित प्रभा एवं साध्वी संयमलता साध्वी मार्दवश्री साध्वी मनीषा प्रभा साध्वी रौनक प्रभा के गुरुदर्शन का साक्षी भी तेरापंथ भवन कांदिवली बनेगा।
फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद बोहरा ने बताया कि पूरा समाज आचार्य प्रवर की अभिवंदना के लिए आतुर है। आचार्य महाश्रमण मिरा रोड से ग्यारह किलोमीटर का विहार कर कांदिवली आयेंगे। रैली मागाठने बोरीवली से प्रारंभ होगी। पुरुष सफ़ेद गणवेश तो महिलाए केशरिया परिधान में आराध्य का स्वागत करेगी। ज्ञानशाला के बच्चे अनूठे अंदाज में गुरुदेव का स्वागत करेंगे।
फाउंडेशन मंत्री मनीष कोठारी के अनुसार कार्यक्रम में सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक अतुल भातखलकर, प्रकाश सुर्वे, पूर्व विधायक रमेश सिंह ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।तेरापंथ प्रोफेशल फोरम का स्थापना दिवस भी 15 को आयोजित होगा
फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद बोहरा मंत्री मनीष कोठारी कोषाध्यक्ष संजय बडौला वरिष्ठ उपाध्यक्ष थानमल बैद सहमंत्री प्रकाश धाकड़ पूर्व अध्यक्ष के एल परमार सुरेंद्र कोठारी मानक धींग अर्जुन चौधरी अशोक तलेसरा भीखम चंद नाहटा रमेश कुमार धाकड़ ख्यालीलाल तातेड व फाउंडेशन टीम, कांदिवली सभाध्यक्ष पारसमल दुग्गड मंत्री अशोक हिरण मालाड सभाध्यक्ष इंद्रमल कच्छारा मंत्री हस्ती भंडारी कांदिवली युवक परिषद अध्यक्ष नवनीत कच्छारा मंत्री विनीत सिंघवी मलाड अध्यक्ष मनोज लोढ़ा मंत्री सुदर्शन बांठिया योगेश चौधरी अनिल चोरड़िया अशोक कोठारी प्रमोद छाजेड़ गोतम दोषी सुरेश धोका आशीष श्रीश्रीमाल रमेश सोलंकी सुनील संचेती रौनक कोठारी कांदिवली महिला मंडल संयोजिका नीतू नाहटा सहसंयोजिका अलका पटावरी निशा दुग्गड मलाड संयोजिका अरुणा चोरड़िया सहसंयोजिका विद्या मेहता उर्मिला भंडारी के मार्गदर्शन में संपूर्ण टीम लगी हुई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
