Pratahkal-Tiger Shroff mother cheated of Rs 58 lakh
मुंबई । आम आदमी ही नहीं, कई बार सेलिब्रिटीज के साथ भी लाखों-करोड़ों की धोखाधड़ी हो जाती है। हाल ही में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ भी लाखों की ठगी हुई है। उन्होंने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मुताबिक, जैकी की पत्नी आयशा श्रॉफ ने मुंबई (Mumbai) के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उनके साथ ये धोखाधड़ी एलन फर्नांडिस नाम के शख्स ने किया है, जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। आयशा के साथ एक-दो लाख नहीं, बल्कि 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा शोबिज के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 1987 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनके नाम टाइगर और कृष्णा हैं। जैकी जहां फिल्मी दुनिया में धमाल मचा रहे हैं, वहीं आयशा ‘जैकी श्रॉफ एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ नाम के प्रोडक्शन हाउस का जिम्मा संभालती हैं। उन्होंने इसके बैनर तले कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं।
Editorial

Editorial

Next Story