✕
स्वयंसेवक शिक्षार्थियों को मार्गदर्शन देकर लौटे सरसंघचालक भागवत
By EditorialPublished on
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Sarsanghchalak Dr. Mohan Bhagwat) उदयपुर (Udaipur) में अपने दो दिन के प्रवास के उपरांत शुक्रवार शाम लौट गए। वे यहां विद्या निकेतन सेक्टर-4 में चल रहे संघ के द्वितीय वर्ष (विशेष) प्रशिक्षण वर्ग में स्वयंसेवक शिक्षार्थियों को मार्गदर्शन के लिए आए थे।

x
उदयपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Sarsanghchalak Dr. Mohan Bhagwat) उदयपुर (Udaipur) में अपने दो दिन के प्रवास के उपरांत शुक्रवार शाम लौट गए। वे यहां विद्या निकेतन सेक्टर-4 में चल रहे संघ के द्वितीय वर्ष (विशेष) प्रशिक्षण वर्ग में स्वयंसेवक शिक्षार्थियों को मार्गदर्शन के लिए आए थे। संघ के उदयपुर में 20 मई से चल रहे द्वितीय वर्ष (विशेष) प्रशिक्षण वर्ग में 218 स्वयंसेवक (218 Volunteers) शिक्षार्थी थे। शुक्रवार को 20 दिनों से चल रहे वर्ग का समापन हुआ। स्वयंसेवकों ने संघ की पूर्ण गणवेश में शारीरिक, योग - व्यायाम आदि का प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की विशेष रंगोली भी सजाई गई। वर्ग के दौरान स्वयंसेवकों को सेवा व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। स्वयंसेवक शिक्षार्थियों ने प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने, सभी कार्यों में पर्यावरणीय अनुकूलता के मानदंडों को ध्यान में रखने का संकल्प लिया। इसी के साथ सेवा, श्रम और स्वच्छता के लिए भी जागरूक रहने का प्रशिक्षण दिया गया ।

Editorial
Next Story
Related News
X
