Pratahkal - Udaipur News Update - One more was arrested for snatching a police jeep after assaulting the driver
उदयपुर : जिले की पहाड़ा थाने के पुलिस (Police) जीप के साथ मारपीट (Fight) कर उससे पुलिस जीप छीनकर ले जाने में फरार चल रहे एक ओर आरोपी (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस के अनुसार पहाड़ा थानाधिकारी सुनील चावला सरकारी जीप में एक प्रकरण में फरार चल रहे गोविन्द पुत्र लक्ष्मण परमार की तलाश के लिए सरेरा बिचला फला गए थे। जहां पर महुवाल तिराहा पर पुलिस जीप रोड के साईड में खड़ी कर थानाधिकारी जाब्ते के साथ आरोपी गोविंद परमार के घर पर दबिश देने गए थे। वह जीप के पास चालक राकेश ही था। इसी दौरान दो बाईक पर आरोपी गोविन्द और इसके तीन भाई मंशाराम परमार, गंगाराम परमार, जोधा उर्फ टाईगर परमार, इन चारों का पिता लक्ष्मण पुत्र पन्नालाल परमार, अनिल पुत्र रेवा परमार, आशीष पुत्र फूला मीणा तथा चार पांच अन्य आए और पुलिस जीप को घेर कर लट्ठ व लोहे के पाईप से उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। गंगाराम ने उसकी जेब से मोबाईल निकाल छीन लिया। इतने में थानाधिकारी पुनः आते हुए नजर आए और आरोपी अपनी बाईक व सरकारी जीप लेकर फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई शंभूसिंह, हैड कांस्टेबल गिरधारी लाल, अरविंद सिंह, कांस्टेबल श्रवण कुमार, राजेन्द्र कुमार, लोकेश रायकवाल की टीम ने फरार चल रहे जोधाराम उर्फ टाईगर पुत्र लक्ष्मण परमार निवासी सरेरा विसला फला पहाडा उदयपुर को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारी ये वारदातें
पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी मंशाराम, गोविंद एवं आशीष से पूछताछ की तो उन्होंने कई वारदातें करना स्वीकार किया है।
» आरोपियों ने करीब 15 दिन पूर्व नयागांव खेरवाडा में बाईक से रेकी कर राह जा रही महिला के गले सें सोने की चैन खींचकर कर ले गए।
» करीब एक माह पूर्व देवल गांव डुंगरपुर में खेतों से घास लेकर आ रही महिला के गले से सोने की चैन खींचकर कर ले गए।
» करीब एक माह पूर्व बिच्छीवाडा डुंगरपुर के छापी गांव मं बाईक चोरी की वारदात की।
Editorial

Editorial

Next Story