Pratahkal - Udaipur News Update - A fire broke out after a chemical tanker overturned
उदयपुर : गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र (Govardhanvilas police station area) के काया पुल के पास शुक्रवार (Friday) देर रात केमिकल (Chemical) से भरा टैंकर पलट गया, जिससे उसमें आग लग गई। मौके पर गई दमकलों ने आग (Fire) पर काबू पाया। सड़क के किनारे टेंकर के पलटने से यातायात भी बाधित नही रहा ।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे काया पुल के पास सिक्स लेन पर उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के कनारे पलट गया। टैंकर में केमिकल भरा हुआ था, जिससे पलटने से हुए घर्षण से कैमिकल ने आग पकड़ ली, जिससे उसमें आग लग गई।
किसी ने पुलिस (Police) को सूचना दी, जिस पर थाने से हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश के नेतृत्व में जाब्ता गया और दमकल को बताया। जिस पर मौके पर दो दमकलें आई और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में टैंकर में रखा केमिकल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। टैंकर चालक हादसे के बाद भाग गया।
Next Story