✕
टीम इंडिया के टॉप - 4 ने किया निराश
By EditorialPublished on
भारतीय टीम (Indian team) के गेंदबाजों ने दूसरे दिन वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australian team) को 469 पर ऑलआउट कर दिया था। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। 71 के स्कोर पर ही टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के चार धाकड़ बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। उसी पिच पर ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने 285 रनों की साझेदारी की थी। वहीं पूरी भारतीय टीम 285 के स्कोर तक पहुंचती नहीं दिख रही।

x

भारतीय टीम (Indian team) के गेंदबाजों ने दूसरे दिन वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australian team) को 469 पर ऑलआउट कर दिया था। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। 71 के स्कोर पर ही टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के चार धाकड़ बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। उसी पिच पर ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने 285 रनों की साझेदारी की थी। वहीं पूरी भारतीय टीम 285 के स्कोर तक पहुंचती नहीं दिख रही। इतना ही नहीं टीम के टॉप ऑर्डर के चार खिलाड़ियों ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया जो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है। दरअसल रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली यह चारों खिलाड़ी 20 का आंकड़ा नहीं पार कर सके। इससे पहले कभी भी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ था कि टॉप 4 के चारों बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में पहुंचे हो लेकिन 20 का आंकड़ा नहीं छू पाए। पारी की शुरुआत तो शुभमन गिल और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आतिशी अंदाज में की थी लेकिन उसके बाद अचानक विकेटों का पतझड़ सा लग गया। रोहित 15, गिल 13, पुजारा 14 और विराट कोहली 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इनमें से कोई भी बल्लेबाज अपने स्टार्ट को बड़ी पारी तक नहीं ले जा सका।
जडेजा और रहाणे ने संभाला
एक समय यह हाल देखकर लगने लगा था कि कहीं टीम इंडिया 150 या 200 तक ही ना सिमट जाए। फिर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 71 रन जोड़े। पर दिन के अंतिम आधे घंटे में नाथन लायन ने जडेजा को उनके अर्धशतक से दो रन पहले 48 के स्कोर पर आउट कर दिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
