✕
पाली में चोरी की मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार मारवाड़ जंक्शन प्लेटफॉर्म में घूम रहा था शक होने पर पकड़ा तो हुआ खुलासा
By EditorialPublished on
पाली (Pali) के मारवाड़ जंक्शन (Marwar Junction) में रेलवे प्लेटफॉर्म पर संदिग्धावस्था में घूम रहे एक युवक को आरपीएफ (RPF) ने पकड़कर जीआरपी को सौंपा। पूछताछ में आरोपी ने एक यात्री का 85 हजार का मोबाइल चोरी करना स्वीकारा। इस पर उसे गिरफ्तार (Arrested) किया। पुलिस (Police) ने उसके कब्ज से चोरी का एक मोबाइल और 45 हजार रुपए बरामद किए।
पाली : पाली (Pali) के मारवाड़ जंक्शन (Marwar Junction) में रेलवे प्लेटफॉर्म पर संदिग्धावस्था में घूम रहे एक युवक को आरपीएफ (RPF) ने पकड़कर जीआरपी को सौंपा। पूछताछ में आरोपी ने एक यात्री का 85 हजार का मोबाइल चोरी करना स्वीकारा। इस पर उसे गिरफ्तार (Arrested) किया। पुलिस (Police) ने उसके कब्ज से चोरी का एक मोबाइल और 45 हजार रुपए बरामद किए।
मारवाड़ जंक्शन जीआरपी पुलिस के अनुसार RPF के हेड कांस्टेबल रणजीतसिंह बुधवार को प्लेटफॉर्म दो पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान रानीखेत ट्रेन आने पर जनरल कोच के पास एक युवक संदिग्धावस्था में घूम रहा था। उन्होंने पूछताछ की तो घबरा गया। इस पर उसे पकड़कर जीआरपी को सौंपा। तलाशी में युवक के पास दो मोबाइल और 45 हजार रुपए मिले। सख्ती से पूछताछ की तो एक 85 हजार का मोबाइल 29 मई को जोधपुर रेलवे स्टेशन पर चुराना स्वीकार किया।
Next Story
Related News
X





