Pratahkal - News Update - Poster of cricket competition released
कोटपूतली : निकटवर्ती ग्राम भैंसलाना में महाराणा प्रताप क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आगामी 11 जून रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा । जिसके पोस्टर का विमोचन गुरूवार को पूर्व जिला पार्षद धूड़ सिंह शेखावत के नेतृत्व में किया गया । प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार व उप विजेता टीम को 5100 रूपये का नकद पुरूस्कार दिया जायेगा। इस दौरान अमरसिंह राठौड़, वसुंधरा राजे समर्थक मंच जिला महामंत्री हेमराज सिंह शेखावत, राजपुत युवा शक्ति जिला उपाध्यक्ष धर्म सिंह शेखावत, सुरेश सिंह भैंसलाना, सुमेर सिंह, हरी सिंह, निर्मल सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Next Story