✕
महंगाई राहत कैंप में उपखंड अधिकारी ने वितरीत किए महंगाई राहत गारंटी कार्ड
By EditorialPublished on
राज्य सरकार (State government) की ओर से प्रदेश के आमजन को महंगाई (Inflation) से राहत दिलाने के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं (Public welfare schemes) का लाभ मुहैया कराने के लिए शुरू किए गए महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को समीपवर्ती ग्राम तिलांजु में महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थियों की भीड़ उमड़ी।
मालपुरा : राज्य सरकार (State government) की ओर से प्रदेश के आमजन को महंगाई (Inflation) से राहत दिलाने के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं (Public welfare schemes) का लाभ मुहैया कराने के लिए शुरू किए गए महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को समीपवर्ती ग्राम तिलांजु में महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थियों की भीड़ उमड़ी। शिविर में मालपुरा उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह के साथ ही कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान शिविर में मौजूद उपखंड अधिकारी ने लाभार्थियों को महंगाई राहत गारंटी कार्ड वितरीत किए। साथ ही उन्होंने शिविर में आए लाभार्थियों एवं आमजन ने बातचीत कर शिविर के बारे में उनका फीडबैक हासिल किया। उपखण्ड अधिकारी ने लाभार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही।
Next Story
Related News
X



