Pratahkal - News Update - Four girls escaped from the orphanage
उदयपुर : शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र (Govardhanvilas police station area) में एक बालिका गृह के संचालक ने चार बालिकाओं के खिलाफ बालिका गृह (Girls Home) का कुण्डा तोड़कर भागने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस (Police) के अनुसार आश्रय सेवा संस्थान के अध्यक्ष हेमंत कुमार कोरी (Hemant Kumar Corey) पुत्र राजकुमार कोरी निवासी प्रेमनगर रातापारा तितरड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी संस्थान का बालिका गृह संचालित होता है। जहां से कुण्डा तोड़कर चार लड़कियां गायब हो गई, जिसमें से दो झाडोल की व सगी बहने है और दूसरी दोनों पोरबंदर गुजरात की व सगी बहने है। झाड़ोल से इन दोनों लडकियों को महिला मण्डल से दिसंबर 2022 को तथा गुजरात की दोनों बहने महाराष्ट्र से आई थी। चारों लड़कियों के साथ दो अन्य लडकिया रहती थी।
Editorial

Editorial

Next Story