Pratahkal - Main News Update - 80% of people make these mistakes in the correct way of consuming honey and ghee
वेट लॉस से लेकर बॉडी विल्डिंग (Body Building) लग, शहद और घी का कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है। ये दोनों ऐसी चीजें हैं जिनके शरीर के लिए हजारों फायदे हैं। जैसे कि शहद (Honey) एंटीबैक्टीरियल (Honey is antibacterial) तो घी एंटी इंफ्लेमेटरी। एक आपको इंफेक्शन से बचा सकता है तो दूसरा आपको दर्द से बचाता है। लेकिन,ज्यादातर लोगों को इन दोनों के सेवन का सही तरीका मालूम नहीं होता और लोग अक्सर ये गलती कर जाते हैं। क्या हैं ये 2 गलतियां, आइए जानते हैं विस्तार से ।
शहद और घी के सेवन का सही तरीका
1. शहद का सेवन करने के नियम
ज्यादातर लोग शहद के सेवन का सही तरीका नहीं जानते। वे अक्सर इसे गर्म चीजों में मिलाकर लेते है या फिर किसी चीज में पका कर लेते हैं। जबकि जैसे- जैसे तापमान बढ़ता है, शहद के प्राकृतिक गुण खत्म होने लगते हैं। जैसे कि इसका एंटीबैक्टीरियल गुण । इसके कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स
(Antioxidants)
और हाइड्रेटिंग (Hydrating) गुण। इसलिए आयुर्वेद का नियम है शहद को अलग से और नेचुरल तरीके से ही लें। जैसे
- 1 चम्मच शहद खाएं और फिर गर्म पानी पिएं। ये वेट लॉस में शहद के सेवन का सही तरीका है।
-दूसरा सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले भी आप इसे खा सकते हैं।
- साथ ही किसी भी चीज को मिठास देने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर रहे हैं तो गैस बंद करने के बाद शहद मिलाएं। गैस पर चढ़ाकर नहीं ।
2. घी का सेवन कैसे करना चाहिए
घी (Ghee) का सेवन करने के सही तरीके के वारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता। दरअसल, होता ये है कि अक्सर लोग घी को खाने में ऊपर से तब मिला फैट कॉन्टेंट को बढ़ाता है और अपने लेते हैं जब ये बन रहा होता। जबकि, ये गुणों को खोकर फैट और हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बनने लगता है। इसलिए, कभी भी घी को खाना खाते समय मिलाएं। जैसेकि रोटी में तब लगाएं जब आप खाने बैठें। दाल और चावल में मिला लें। पर इसे तड़का मारने के लिए इस्तेमाल न करें।
Editorial

Editorial

Next Story