Pratahkal - Jodhpur - Jalpari of Jodhpur became National Champion

जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) की जलपरी ने नेशनल लेवल स्कूल (National Level School) तैराकी कॉम्पिटिशन में जोधपुर का ही नहीं बल्कि राजस्थान (Rajasthan) का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। योग्या सिंह ने 200 मीटर फ्री स्टाइल सिर्फ 2 मिनट 14 सेकंड 63 माइक्रो सेकेंड में पार कर ली। उन्होंने इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। नेशनल लेवल की स्कूली तैराकी कंपटीशन का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा मैदान में 6 से 10 जून तक हो रहा है। जोधपुर की योग्या इसमें कई स्पर्धाओं में हिस्सा ले रही है।
Next Story