Pratahkal - JDA made available Judo's equipment in Shala Krida Sangam Gaushala
जोधपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की मंशा के अनुरूप शाला क्रीडा संगम गौशाला मैदान में जोधपुर (Jodhpur) विकास प्राधिकरण द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के क्रम में जेडीए द्वारा में जुडो खेल हेतु उपकरणों की सप्लाई की गई है। जेडीए द्वारा 9 लाख की लागत से जुडो खेल के खिलाडियों हेतु जुडो मेट, जुडो बेंड, ग्राउण्ड मार्कर कोन्स, जम्पिंग रोप लेडर, मेडिसन्ल बॉलस एवं केटल बैल इत्यादि उपकरण उपलब्ध करवाए गए।
जुड़ो कोच एवं खिलाड़ियों द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया गया। खिलाड़ियों ने कहा गया कि नवीन उपकरणों से अभ्यास करने पर उनकी प्रतिभा ज्यादा निखरने के साथ-साथ कड़ी मेहनत से खिलाड़ी जुडो में अपना और भी अच्छा परिणाम दे सकेंगें। जेडीए द्वारा नये उपकरणों की पूर्ति करने से खिलाडियों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। जेडीए द्वारा पूर्व में टेनिस कोर्ट में दो बॉल लॉन्चर मशीन भी उपलब्ध करवायी गयी थी ।
Editorial

Editorial

Next Story