✕
तो सीबीआई-ईडी का खुशी-खुशी स्वागत करेंगे
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा है कि यदि सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) निष्पक्ष होकर काम करती है तो वह खुशी-खुशी से स्वागत करेंगे। सीएम गहलोत ने सीकर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में जहां भी चुनाव (Election) होते हैं।

x

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा है कि यदि सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) निष्पक्ष होकर काम करती है तो वह खुशी-खुशी से स्वागत करेंगे। सीएम गहलोत ने सीकर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में जहां भी चुनाव (Election) होते हैं। जांच एजेंसियां आ जाती है। सीएम ने ईडी के अधिकारियों से अपील की, कि वो किसी के दबाव में काम न करें। साथ ही कहा कि अगर ईडी और सीबीआई निष्पक्ष होकर काम करती है। तो वो उनका खुशी-खुशी स्वागत करेंगे, लेकिन उनका अनुभव कहता है कि देश में जहां पर भी चुनाव होते हैं, वहां पर अगर विपक्ष मजबूत है तो फिर मैदान में ईडी और सीबीआई को उतार दिया जाता है. साथ ही उन्हें एक लिस्ट दे दी जाती है. जिसमें उन्हें गाइड किया गया होता है कि उन्हें कहां-कहां और कब-कब कार्रवाई करनी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
