✕
अटकलों पर केसी वेणुगोपाल
By EditorialPublished on
कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा है कि 11 जून को सचिन पायलट (Sachin Pilot) नई पार्टी नहीं बनाएंगे। मैं समझता हूं। ये सब अफवाहें फैलाई (Rumors Spread) जा रही है। मेरी जानकारी में राजस्थान में ऐसा कुछ नहीं है। अफवाहें फैलाई जा रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को सचिन पायलट को लेकर अटकलों पर जवाब देते हुए कहा, मैं अफवाहों पर विश्वास नहीं करता हूं।

x

जयपुर : कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा है कि 11 जून को सचिन पायलट (Sachin Pilot) नई पार्टी नहीं बनाएंगे। मैं समझता हूं। ये सब अफवाहें फैलाई (Rumors Spread) जा रही है। मेरी जानकारी में राजस्थान में ऐसा कुछ नहीं है। अफवाहें फैलाई जा रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को सचिन पायलट को लेकर अटकलों पर जवाब देते हुए कहा, मैं अफवाहों पर विश्वास नहीं करता हूं। वास्तविकता कुछ इस तरह है कि कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी जी ने अशोक गहलोत जी और सचिन पायलट जी के साथ चर्चा की। उसके बाद हमने बताया कि हम एक साथ बढ़ेंगे। अब तक कांग्रेस पार्टी की यही स्थिति है। इसके अलावा कुछ नहीं । वेणुगोपाल ने कहा, मैं सचिन पायलट से मिल रहा हूं। मैं उनसे बात कर रहा हूं। क्या दिक्कत है? सचिन पायलट कांग्रेस नेता हैं। यह पूछे जाने कि क्या सचिन पायलट पार्टी में रहने वाले हैं? इस पर वेणुगोपाल ने कहा, किसने कहा कि वह (सचिन पायलट) बाहर जा रहे हैं. ये सब काल्पनिक प्रश्न है। अफवाह है। इस अफवाह पर विश्वास न करें। आशावादी रहे। राजस्थान कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी। 11 जून को सचिन पायलट की नई पार्टी की घोषणा की अटकलों पर केसी वेणुगोपाल ने कहा, मेरी जानकारी में राजस्थान में ऐसा कोई आंदोलन नहीं है। सचिन पायलट से मेरी 2-3 बार बात हुई। इस बारे में चिंता न करें, हम एकजुट होकर लड़ेंगे।
बता दें 11 जून को सचिन पायलट दौसा जिले में अपने पिता राजेश पायलट की पुण्य तिथि पर बड़ा आयोजन करने जा रहा है। सिया गलियारों में ऐसी चर्चा है सचिन पायलट नई पार्टी का ऐलान कर सकते है।

Editorial
Next Story
Related News
X
