✕
पावरग्रिड द्वारा निवारक सतर्कता कार्यशाला का मसूरी में आयोजन
By EditorialPublished on
पावरग्रिड द्वारा निवारक सतर्कता (Preventive Vigilance by POWERGRID) पर दिनांक 24 से 26 मई, 2023 तक मसूरी (Mussoorie) में तीन दिवसीय कार्यशाला (Three day workshop) का आयोजन ई2 - ई7 स्तर के अधिकारियों के लिए किया गया। इस कार्यशाला में पावरग्रिड के उत्तरी क्षेत्र - I, उत्तरी क्षेत्र - II और उत्तरी क्षेत्र-III के प्रतिभागीगण शामिल हुए। इस कार्यशाला का उद्घाटन पारंपरिक तरीके से पावरग्रिड के मुख्य सतर्कता अधिकारी धर्मेंद्र कुमार (Dharmendra Kumar) मदान द्वारा दीप प्रज्जवलन कर प्रारंभ किया ।

x
जयपुर : पावरग्रिड द्वारा निवारक सतर्कता (Preventive Vigilance by POWERGRID) पर दिनांक 24 से 26 मई, 2023 तक मसूरी (Mussoorie) में तीन दिवसीय कार्यशाला (Three day workshop) का आयोजन ई2 - ई7 स्तर के अधिकारियों के लिए किया गया। इस कार्यशाला में पावरग्रिड के उत्तरी क्षेत्र - I, उत्तरी क्षेत्र - II और उत्तरी क्षेत्र-III के प्रतिभागीगण शामिल हुए। इस कार्यशाला का उद्घाटन पारंपरिक तरीके से पावरग्रिड के मुख्य सतर्कता अधिकारी धर्मेंद्र कुमार (Dharmendra Kumar) मदान द्वारा दीप प्रज्जवलन कर प्रारंभ किया ।
वी.के. सिंह, निदेशक (कार्मिक), ए. के. मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (उत्तरी क्षेत्र-I), एस. पप्पू सिंह, मुख्य महाप्रबन्धक, (सतर्कता), उत्तरी क्षेत्र- I, जीएसआर (JSR) राव वरिष्ठ महाप्रबंधक (सतर्कता), उत्तरी क्षेत्र - III और दीपक कुमार, उपमहाप्रबन्धक (सतर्कता), उत्तरी क्षेत्र - II इस कार्यशाला में उपस्थित थे। आयोजित कार्यशाला के दौरान उद्घाटन भाषण में मुख्य सतर्कता अधिकारी ने कार्यशाला के लिए पावरग्रिड की संस्कृति की प्रशंसा की, जिसमें सतर्कता विभाग भ्रष्टाचार (Corruption) की रोकथाम के लिए अन्य विभागों के साथ भागीदारी के साथ बेहतर, भूमिका का निर्वाहन कर रहा है । प्रारभ्भिक सत्र, 'नीतिशास्त्र और मूल्य नैतिक दुविधा को हल करने' के केंद्रीय कार्यालय, मनोज कुमार, दीपक भारद्वाज, वक्ता और कॉर्पोरेट लिया गया, जो उक्तूत कार्यशाला के लिए एक वार्म अप सत्र की तरह था और सभी ने इसका भरपूर आनंद लिया। कार्यशाला के दौरान, आंतरिक संकायों द्वारा विभिन्न विषयों पर जैसे- सतर्कता का अवलोकन विषय के महत्व पर और पावरग्रिड में निवारक सतर्कता के महत्व, लेखा परीक्षा रिपोर्ट और र्क्य सहमति, निरीक्षण के दौरान सतर्कता विभाग और सीटीई द्वारा देखी गई सामान्य अनियमितताएं, आंतरिक धोखाधड़ी और साइबर सुरक्षा की रोकथाम, इसके पीआईडीपीआई और पावरग्रिड अतिरिक्त व्हिसलब्लोअर नीति, संगठन का नियंत्रण, अनुशासन एवं अपील (सीडीए) नियम, आदि सत्रों पर चर्चा किया गया ।
इन सत्रों के दौरान, सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनका संबंधित संकायों एवं पप्पू सिंह, मुख्य महाप्रबन्धक (सतर्कता), केंद्रीय कार्यालय और मनोज कुमार, वरिष्ठ महाप्रबंधक (सतर्कता), उत्तरी क्षेत्र - I द्वारा द्वारा उचित रुप से स्पष्टिकरण दिया गया । इस कार्यशाला में संबंधित समूह द्वारा केस स्टडीज भी प्रस्तुत किए गए और उनकी प्रस्तुतिकरण एवं जूरी द्वारा दिये गए परिणाम के आधार पर; विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त मुख्य सतर्कता अधिकारी ने सत्र के अन्तर्गत जोर देकर कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला नियमित आधार पर आयोजित की जानी चाहिए ताकि समस्त कर्मचारियों को उनके दैनिक सरकारी कार्यों के दौरान सुशासन और आचरण के विषय में जागरूक किया जा सके एवं सतर्कता से संबंधित मामलों में जागरुकता उत्पन्न किया जा सके ।

Editorial
Next Story
Related News
X
