✕
आवश्यकता होने पर कानून में बदलाव कर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया जाएगा - अर्जुन राम मेघवाल
By EditorialPublished on
पश्चिमी क्षेत्र अग्रवाल सम्मेलन द्वारा बीकानेर (Bikaner) से सांसद तथा नवनियुक्त केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) का मंगलवार सांय बीकानेर में भव्य स्वागत और अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह मैं अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष तथा स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान (Swachh Bharat Mission Rajasthan) के पूर्व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और वर्तमान में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण भारत सरकार एन एस एस सी के सदस्य केके गुप्ता भी हुए सम्मिलित । समारोह में अग्रवाल समाज जनों द्वारा केंद्रीय मंत्री म
_202306011313360759.jpg)
x
उदयपुर/ बीकानेर : पश्चिमी क्षेत्र अग्रवाल सम्मेलन द्वारा बीकानेर (Bikaner) से सांसद तथा नवनियुक्त केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) का मंगलवार सांय बीकानेर में भव्य स्वागत और अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह मैं अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष तथा स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान (Swachh Bharat Mission Rajasthan) के पूर्व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और वर्तमान में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण भारत सरकार एन एस एस सी के सदस्य केके गुप्ता भी हुए सम्मिलित । समारोह में अग्रवाल समाज जनों द्वारा केंद्रीय मंत्री मेघवाल का पुष्प हार तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन करते हुए बीकानेर की पावन धरा की सेवा करने और बीकानेर का नाम देशभर में रोशन करने तथा मेघवाल को लगातार दूसरी बार केंद्रीय मंत्री परिषद में सम्मिलित करने और कानून मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिए जाने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का भी बहुत आभार प्रकट किया गया।
केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले नौ वर्षो में हर क्षेत्र में तेज गति से प्रगति की है। करीब 30 साल के बाद जनता ने जब पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, तभी यह संभव हुआ। देश में तेजी से विकास हुआ, अर्थव्यवस्था मजबूत हुई और सुशासन की स्थापना हुई । सरकार ने देश के 140 करोड़ नागरिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए बिना किसी भेदभाव के काम किया है। देश में हुए बदलाव और विकास कार्यों की बात करें तो आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) बन गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह भी संकल्प है कि देश में स्वच्छता होने चाहिए और इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वच्छ भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी तथा कानून में संशोधन करने की आवश्यकता हुई दो नियम समारोह को संबोधित करते हुए कायदों के साथ कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए जाएंगे। कोविड काल में देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया गया। 12 करोड़ घरों में नल से पानी की आपूर्ति की गई है, नौ करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं और अब तक 3.5 करोड़ पक्के मकान गरीबों को दिए गए। वहीं 9 साल की अवधि में देश में रेल, सड़क और हवाई संपर्क सुनिश्चित करने और मजबूत करने की दिशा में भी ऐतिहासिक कार्य किया गया है। बीते 9 साल में देश में वो सबकुछ हुआ है जिसकी कल्पना भी नहीं की गई थी ।कभी सोचा न था कि गरीब को पक्का मकान मिलेगा, कभी सोचा न था शौचालय मिलेगा, कभी सोचा न था कि रसोई गैस के चूल्हे पर खाना बनाने को मिलेगा, कभी सोचा न था नल से जल मिलेगा, कभी सोचा न था बैंक का खाता खुलेगा, कभी सोचा न था 5 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा, कभी सोचा न था कि धारा 370 हटेगी, कभी सोचा न था हवाई चप्पल वाले को हवाई यात्रा करने को मिलेगी और जो कभी सोचा न था कि भव्य राम मंदिर बनेगा वो भी पूरा करके दिया है।
समारोह को संबोधित करते हुए पश्चिम क्षेत्र अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि हमारा यह परम सौभाग्य है कि माननीय अर्जुनराम जी मेघवाल को मोदी मंत्री परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाले विभाग कानून मंत्री का लगातार दूसरी बार मौका दिया गया है और हमारे ऐतिहासिक नगर बीकानेर के सांसद ने देश और दुनिया में बीकानेर अंचल का नाम रोशन किया है। मोदी सरकार के कार्यकाल में ऐसे अद्भुत और अकल्पनीय विकास कार्य देशभर में किए जा रहे हैं जो युगो युगो तक याद रखे जाएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
