Pratahkal - Top Story News Update - Rahul Gandhi & PM Modi
नई दिल्ली : अमेरिका (America) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। इससे पहले नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर भी भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) नेताओं केबीच में जमकर वाक्युद्ध हुआ था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाल (Shahzad Poonawal) ने कहा है कि राहुल गांधी ऐसे वंश से आते हैं जो कि विदेश की धरती पर तमिल सभ्यता की बुराई करता रहा है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने दंडवत प्रणाम करने का भी मजाक बनाया है। बता दें कि नए संसद भवन (Parliament House) के उद्घाटन के वक्त प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने गोल के सामने दंडवत प्रणाम किया था। 10 दिन के अमेरिका दौरे के पहले दिन सैन फ्रांसिस्को में राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा की सरकार (Government) वास्तविक मुद्दों पर बात करने को तैयार नहीं है। वह बेरोजगारी, महंगाई, समाज में फैलती घृणा पर बात नहीं करते और इसीलिए उन्हें दंडवत होना पड़ता है। राहुल गांधी ने कहा, मैं नहीं दंडवत करता हूं तो क्या आपको अच्छा नहीं लगता?
Editorial

Editorial

Next Story