✕
पटेल समाज खड़क चौखला युवा संगठन का प्रतिभावान समारोह
By EditorialPublished on
समीप स्थित राणीरोड़ (Rani Road) पर पटेल समाज भवन (Patel Samaj Bhavan) छात्रावास में पटेल समाज खड़क चौखला युवा संगठन खेरवाड़ा (Khadak Chokhla Youth organization kherwara) द्वारा आयोजित प्रतिभावान सम्मान समारोह 2023 का रंगारंग कार्यक्रम संपत्र हुआ। अध्यक्षता प्रेमकुमार पाटीदार, पूर्व जिला प्रमुख डुंगरपुर ने की। मुख्य अतिथि डां भीमराज पटेल प्रोफेसर लॉ कॉलेज रहे।

x

खेरवाड़ा : समीप स्थित राणीरोड़ (Rani Road) पर पटेल समाज भवन (Patel Samaj Bhavan) छात्रावास में पटेल समाज खड़क चौखला युवा संगठन खेरवाड़ा (Khadak Chokhla Youth organization kherwara) द्वारा आयोजित प्रतिभावान सम्मान समारोह 2023 का रंगारंग कार्यक्रम संपत्र हुआ। अध्यक्षता प्रेमकुमार पाटीदार, पूर्व जिला प्रमुख डुंगरपुर ने की। मुख्य अतिथि डां भीमराज पटेल प्रोफेसर लॉ कॉलेज रहे।
विशिष्ट अतिथि डायालाल पाटीदार अध्यक्ष रेसा पी, सुनील पटेल वागड़ी कवि नेजपुर, धर्मेन्द्र पाटीदार सहायक शाखा प्रबन्धक एस बी आई खेरवाड़ा एवं देवीलाल पाटीदार ने की । कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा 10वीं एवं 12वीं के 201 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 147 राजकीय सेवा मे सेवारत कार्मिकों का सम्मान किया गया। 20 विशेष उपलब्धियां एबीबीएस, सीए, पीएचडी, नवोदय विधालय एवं सैनिक स्कुल मे चयनित, खेलों मे जिला स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 55 सेवानिवृत्त कार्मिकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
