✕
गायत्री माता मंदिर पर किया यज्ञ हवन
By EditorialPublished on
फलासिया रोड (Falasia Road) स्थित मां गायत्री माता मंदिर (Gayatri Mata Temple) परिसर में जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर वेद माता गायत्री देवी जयंती एवं गंगा दशहरा के अवसर पर गायत्री परिवार आमेट द्वारा सामूहिक हवन करने के साथ ही गायत्री माता मंदिर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के नो वर्ष तिथि पर मंदिर पर ध्वजा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

x
आमेट : फलासिया रोड (Falasia Road) स्थित मां गायत्री माता मंदिर (Gayatri Mata Temple) परिसर में जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर वेद माता गायत्री देवी जयंती एवं गंगा दशहरा के अवसर पर गायत्री परिवार आमेट द्वारा सामूहिक हवन करने के साथ ही गायत्री माता मंदिर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के नो वर्ष तिथि पर मंदिर पर ध्वजा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गायत्री माता मंदिर परिसर में कार्यक्रम को लेकर प्रातः 9 बजे से ही गायत्री परिवार से जुड़े पुरुषों एवं महिलाओं द्वारा माता के मूर्ति के साथ मंदिर परिसर में बने हवन कुंड की साज-सज्जा गायत्री यज्ञ किया गया, जिसमें देवी-देवताओं के आव्हान कर गायत्री मंत्रों की 24 आहूतियों के साथ महामृत्युंजय व नवग्रह देवताओं की पूजा कर हवन आहुतियो के साथ संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के पुनित अवसर पर शुभ मुहूर्त में मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इस अवसर पर गायत्री महिला मंडल सहित बडी संख्या में गायत्री परिवार के पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
