✕
केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद आज से पोकरण क्षेत्र के दौरे पर
By EditorialPublished on
राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) अल्पसंख्यक मामलात विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद (Saleh Mohammad) 1 से 4 जून तक पोकरण क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर महंगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण करेंगे। मंत्री शाले मोहम्मद 1 जून को सुबह सवा 10 बजे मोराणी गांव पहुंचेंगे। यहां ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण करेंगे।

x

जैसलमेर : राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) अल्पसंख्यक मामलात विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद (Saleh Mohammad) 1 से 4 जून तक पोकरण क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर महंगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण करेंगे। मंत्री शाले मोहम्मद 1 जून को सुबह सवा 10 बजे मोराणी गांव पहुंचेंगे। यहां ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद साढ़े 11 बजे पोकरण आएंगे और अपने निवास पर जनसुनवाई करेंगे। दोपहर पौने 3 बजे सोहनपुरा व साढ़े 3 बजे खुमाणसर ग्राम पंचायतों में महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार 2 जून को बाड़मेर जाएंगे और मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 3 जून को सुबह 11 बजे इन्द्रानगर, दोपहर 2 बजे लूणाकां में महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण करेंगे। मंत्री शाले मोहम्मद 4 जून को सुबह 10 बजे मोडरडी व दोपहर 1 बजे तेलीवाड़ा फूसासर ग्राम पंचायतों में आयोजित महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
